मिडिया

November 22, 2018
'नौकरी लगेगी नहीं तो जी कर क्या करेंगे" यह कहते हुए राजस्थान के अलवर में चार दोस्त ट्रेन के आगे कूद पड़े. इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना मंगलवार देर शाम की है अलवर के शांतिकुंज स्थित एफसीआई गोदाम के पास बेरोजगारी की बेबसी से चार युवकों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. तीन की मौत हो गई है. चारों छात्र पढ़ाई कर...
November 22, 2018
सुषमा स्वराज ना तो नरेन्द्र मोदी की तरह आरएसएस से निकली है और ना ही योगी आदित्यनाथ की तरह हिन्दु महासभा से। सुषमा स्वराज ने राजनीति में कदम जयप्रकाश नारायण के कहने पर रखा था और राजनीतिक तौर पर संयोग से पहला केस भी अपने पति स्वराज के साथ मिलकर बडौदा डायनामाईट कांड का लडा था। जो कि जार्ज फर्नाडिस पर इमरजेन्सी के वक्त लगाया गया था। और करीब पन्द्रह बरस पहले लेखक को दिये एक इंटरव्यू में सुषमा स्वराज...
November 22, 2018
छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण के मतदान में 562 मशीनों के ख़राब होने की ख़बर छपी है। जिन्हें 15-20 मिनट में बदल देने का दावा किया गया है। चुनाव से पहले मशीनों की बक़ायदा चेकिंग होती है फिर भी इस तादाद में होने वाली गड़बड़ियाँ आयोग के पेशेवर होने को संदिग्ध करती है। क्या लोगों की कमी हैं या फिर कोई अन्य बात है। जबकि छत्तीसगढ़ में गुजरात में इस्तमाल की गई अत्याधुनिक थर्ड जनरेशन का M-3 श्रेणी की मशीनें लाई...
November 22, 2018
नहीं छपने से ख़बर मर नहीं जाती है। छप जाने से अमर भी नहीं हो जाती है। मरी हुई ख़बरें ज़िंदा हो जाती हैं। क्योंकि ख़बरें मैनेज होती हैं, मरती नहीं हैं। बस ऐसी ख़बरों को ज़िंदा होने के इंतज़ार में अपने किरदारों के आस-पास मंडराते रहना पड़ता है। ऐसी ख़बरों को पता है, जिनके लिए वो मार दी जाती हैं, उसे हर पल दिखाई देती रहती हैं। कहीं से आती हुई या फिर कहीं छपी हुई। सोहराबुद्दीन-तुलसीराम एनकाउंटर केस की...
November 22, 2018
किताबों पर प्रतिबन्ध की मांग और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और वहां के गायकों का विरोध भारत में आम हैं. सैटेनिक वर्सेज को प्रतिबंधित किया गया, मुंबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच न होने देने के लिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच खोद दी गयी और मुंबई में गुलाम अली के ग़ज़ल गायन कार्यक्रम को बाधित किया गया. हाल में, इस तरह की असहिष्णुता में तेजी से वृद्धि हुई है. और अब तो हमारे देश के कलाकारों का भी विरोध होने...
November 22, 2018
मार्च 2019 तक देशभर के आधे एटीएम (automated teller machines) बंद हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो उपभोक्ताओं को कैश निकालने में भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. यह चेतावनी उद्योग संगठन कन्फेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने दी है.  कैटमी ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ ही नकदी प्रबंधन योजनाओं के हालिया मानकों के चलते मार्च...
November 21, 2018
अधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) ने जुलाई 2017 की रिपोर्ट में कहा था कि उनके परीक्षणों के दौरान लगभग 2,80,000 भारतीय जेल में हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई वर्षों से जेलों में कई लोग लापरवाही कर रहे हैं, कुछ अपराध या अपराधों की अधिकतम सजा से अधिक लंबे समय तक हैं। अधिकार समूह ने कहा कि इन कैदियों को "अंडर-ट्रायल" के नाम से जाना जाता है, जो भारत की...
November 21, 2018
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को 1984 सिख दंगों के मामले में दो लोगों को सज़ा सुना दी  इस मामले में दोषी यशपाल को फांसी की सजा जबकि दूसरे दोषी नरेश सेहरावत को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. दोनों को 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 15 नवंबर को दिल्ली के महिपालपुर में दो सिख युवकों की हत्या की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है.  एसआईटी...
November 21, 2018
राजधानी रायपुर के बाद बिलासपुर विधानसभा को ही प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट माना जाता है. यहां लगभग 2 लाख मतदाता हैं. जीत-हार का अनुमान लगाने निकलने पर जिस भी गली से हम गुज़रे, वहां दस में से आठ ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से सत्तापक्ष की तरफ़ से विधायक रहे व्यक्ति ने शहर की हालत बिगाड़ रखी है, कुछ भी हो जाए उसे (बीजेपी) वोट नहीं देंगे. उसका हारना तय सा लग रहा होता है, फिर एक खेल हो जाता है...ऐन मतदान...
November 20, 2018
छत्तीसगढ़ में जहां दूसरे चरण का मतदान जारी है, वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है. सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत आम लोगों से मिल रहे हैं. इस बीच भाजपा के एक विधायक और प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान तब चर्चा का विषय बन गया जब एक व्यक्ति ने उन्हें जूतों की माला पहना दी. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का...