मिडिया

November 30, 2018
किसान मार्च पर कार्यक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश से एक दर्शक का संदेश आया। संदेश अंग्रेज़ी में था। उन्होंने बताया कि उना में हमारे पास दो गायें हैं। पाँच लीटर दूध बेचते हैं। एक लीटर का भाव मिलता है 21.50. 2010 में यही रेट था 18 रु प्रति लीटर। कोई सरकार सही दाम नहीं देती है। जब हमने उनसे कहा कि मुझे विस्तार से बताएँ तो उनका दूसरा मेसेज आया। यह जनाब मार्च में हिस्सा लेने दिल्ली नहीं आए हैं मगर इस...
November 30, 2018
किसान आज हमारे विमर्श में कहा है?..... क्या कभी यह सवाल हम अपने आप से करते भी है! .......आज जब आप यह पढ़ रहे होंगे तो हजारों लाखों की संख्या में दिल्ली की शाहराहो पर किसान इस जनतंत्र की आखिरी मंजिल की ओर कूच कर चुका होगा कुछ घण्टो बाद उसे हकाल दिया जाएगा,अब किसान मार्च एक औपचारिकता मात्र है .......संसद के गलियारे में कितने घण्टे घड़ियाल बजा ले क्रोनी कैपटलिज्म की पुरोधा मोदी सरकार को अब फर्क ही...
November 29, 2018
कर्ज से पूरी तरह से मुक्त और फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजा देने की मांग को लेकर देश के कई राज्यों के किसानों का आंदोलन अब राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं.  शुक्रवार को किसान संसद मार्ग पर प्रदर्शन करेंगे. देशभर से आए किसान आज सुबह बिजवासन से 26 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए शाम पांच बजे तक रामलीला मैदान पहुंचें. दिल्ली में 29 और 30...
November 29, 2018
देश के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यनने नोटबंदी पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नोटबंदी को देश के लिए जबरदस्तमौद्रिक झटका करार दिया है, जिससे देश की विकास दर पटरी से उतर गई। अरविंद सुब्रमण्यन चार साल तक देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, और पद छोड़ने के बाद भी उन्होंने नोटबंदी जैसे बड़े फैसले पर खामोशी बनाए रखी। लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर अपनी किताब में चुप्पी तोड़ी है...
November 29, 2018
तीन राज्यों के चुनाव की गहमा गहमी के बीच मोदीजी ने चुपके से सुनील अरोड़ा की नियुक्ति मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर कर दी है और वही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की जिम्‍मेदारी संभालने वाले हैं. 2019 की तैयारी में मोदीजी कोई कोरकसर छोड़ नही रहे हैं. उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर ऐसे दागी व्यक्ति की नियुक्ति की है जो नीरा राडिया वाले केस में शामिल रहे हैं, राजस्थान कैडर के आइएएस...
November 29, 2018
जम्मू काश्मीर के शोपिया में एक 19 माह की बच्ची "हिबा" अपनी माँ की गोद में जब खेल रही थी तब उस मासूम को यह भी एहसास नहीं रहा होगा कि चंद मिनटों में उस पर वह आफत आने वाली है जिससे उसकी ज़िन्दगी में अँधेरा छा जाएगा। उस मासूम हिबा को यह एहसास भी नही रहा होगा कि वह कभी इस धरती की "जन्नत" रहे "जहन्नम" में पैदा हुई और बेफिक्र अपनी माँ के साथ खेल ही रही थी कि उसके घर...
November 28, 2018
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और ज्वाइंट डायरेक्टर एके शर्मा को सीवीसी में स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के खिलाफ दायर एफआईआर की केस डायरी का निरीक्षण करने की इजाजत दे दी है। जस्टिस नाजिम वजीरी ने ये आदेश आलोक वर्मा और एके शर्मा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया। वर्मा के वकील ने कहा था कि अस्थाना की याचिका में उनके खिलाफ बदनीयती से आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि आलोक...
November 28, 2018
काम की व्यस्तता के बीच हमारे अज़ीज़ मोहम्मद अज़ीज़ दुनिया को विदा कर गए। मोहम्मद रफ़ी के क़रीब इनकी आवाज़ पहचानी गई लेकिन अज़ीज़ का अपना मक़ाम रहा। अज़ीज़ अपने वर्तमान में रफ़ी साहब के अतीत को जीते रहे या जीते हुए देखे गए। यह अज़ीज़ के साथ नाइंसाफ़ी हुई। मोहम्मद अज़ीज़ की आवाज़ बंद गले की थी मगर बंद गली से निकलते हुए जब चौराहे पर पहुँचती थी तब सुनने वाला भी खुल जाता है। एक बंद गिरह के खुल जाने की...
November 28, 2018
आरक्षण के प्रणेता, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (9 जून 1980 - 19 जुलाई 1982), भारत सरकार के पूर्व वित्त व रक्षा मंत्री एवं भारत के 7वें प्रधानमंत्री (2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990) विश्वनाथ प्रताप सिंह (25 जून 1931 - 27 नवंबर 2008) की आज पुण्यतिथि है। आज मुल्क में न्याय पर आस्था भारी है। विकास की जुमलेबाजी के बीच राममंदिर का राग एक बार फिर से फिज़ा में गुंजाया जा रहा है। क्षणिक राजनीतिक...
November 26, 2018
कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि देश भर के आधे एटीएम बन्द होने वाले है दरअसल एटीएम इंडस्ट्री से जुड़े संगठन सीएटीएमआई के हवाले से ये बात कही गयी थी संगठन ने इसकी वजह नियमों में हुए बदलाव को बताया, जिसके चलते एटीएम ऑपरेट करना आसान नहीं रह गया है. सीएटीएमआई के डायरेक्टर वी बालासुब्रमण्यन के अनुसार अप्रैल 2018 में आरबीआई ने एटीएम सर्विस प्रोवाइडर और उनके कॉन्ट्रैक्टर पर सख्त नियम लागू कर दिए थे,...