मिडिया
April 10, 2019
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बालाकोट हमले के बयान पर संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से कहा है कि अपना वोट उन्हें समर्पित करें जिन्होंने बालाकोट हवाई हमले को अंजाम दिया। आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है। पीएम मोदी के बयान पर विपक्ष दलों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चुनाव आयोग के...
April 10, 2019
एक्टिविस्ट ग्रुप स्वराज इंडिया ने मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अध्यक्ष आशिम खुराना को नियमों को ताक पर रखकर आवेदन के बिना ही पद पर नियुक्त किया गया है। इसी मामले में कुछ आरटीआई दस्तावेजों को साझा करते हुए, 'युवा हल्ला बोल' ने खुराना को एसएससी अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की और कहा कि भर्ती घोटाले में सीबीआई...
April 9, 2019
रिटायर नौकरशाहों के संगठन कांस्टीट्यूशनल कंडक्ट ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रधानमंत्री के मामले में चुनाव आयोग कमजोर है। क्या यह खबर आपने पढ़ी। क्या यह छोटी खबर है जो अखबारों में न छपे या ऐसे छपे कि दिखे ही नहीं। जो भी हो, मैं आपको खबर बता रहा हूं। यह खबर आज दि टेलीग्राफ में पहले पन्ने पर सिंगल कॉलम में है पर पर्याप्त विस्तार से है और इसका बाकी हिस्सा अंदर के...
April 9, 2019
बीजेपी के घोषणापत्र में सरकारी नौकरियों पर एक शब्द नहीं है। तब भी नहीं जब कांग्रेस और सपा ने एक साल में एक लाख से पांच लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। तब भी ज़िक्र नहीं है जब सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे करोड़ों नौजवानों में से बड़ी संख्या में मोदी को ही पसंद करते होंगे। तब भी ज़िक्र नहीं है कि जब पिछले दो साल में सरकारी भर्तियों को लेकर कई छोटे-बड़े आंदोलन हुए। तब भी ज़िक्र नहीं...
April 8, 2019
आज ज्यादातर अखबारों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के करीबियों के यहां पड़े आयकर के छापे और उसमें बरामद धन की खबर तथा फोटो है। मुझे याद नहीं है कि पहले चुनाव के आस-पास इस तरह के छापे पड़ते हों। तब माना जाता था कि चुनाव के समय सरकार काम चलाऊ होती है और उसे सिर्फ जरूरी काम करना चाहिए। अधिकारों का दुरुपयोग और सत्ता में होने के अवांछित लाभ चुनाव में नहीं लिए जाएं इसका नैतिक दायित्व चुनाव लड़ने वाले पर...
April 8, 2019
एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को 44 बार इंटरनेशनल यात्राएं करवाई हैं. यह किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा की गई सबसे ज्यादा विदेश यात्राएं हैं. इनमें 493.22 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. बता दें आधिकारिक तौर पर पीएम, एयर इंडिया से ही ट्रेवल करते हैं. एयर इंडिया अपने बिल प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजती है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के आखिरी में प्रधानमंत्री इस कार्यकाल की...
मायावती की मुस्लिमों से अपीलः कांग्रेस के झांसे में न आएं, बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन को करें वोट
April 8, 2019
रविवार को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की पहली सामूहिक रैली सहारनपुर के देवबंद में की। पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह एक मंच पर दिखाई दिए। सभी विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार पर जमकर हमले किए।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा की सरकार जाने वाली है और गठबंधन आने वाला है। उन्होंने वेस्ट यूपी के मुसलमानों से अपील...
April 8, 2019
लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में प्रचार जोर पकड़ने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में बिजली की पर्याप्त आपूर्ति से ‘लालटेन' के दिन पूरे हो गए हैं। लालटेन लालू प्रसाद नीत राजद का चुनाव चिह्न है और पूर्व मुख्यमंत्री (लालू) चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में हैं।
लालू ने नीतीश की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए टि्वटर के जरिए कहा...
April 8, 2019
राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि झारखंड की ‘‘तानाशाह'' भाजपा सरकार उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने नहीं दे रही है। राजद अध्यक्ष लालू चारा घोटाला से जुड़े मामलों में जेल में हैं और रांची के रिम्स अस्पताल में उनकी कई बीमारियों का इलाज चल रहा है।
तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘‘रांची के एक अस्पताल में इलाजरत अपने पिता से मिलने की कल...
April 7, 2019
बीते कुछ दिनों पहले 111 किसानों ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. इसके अलावा बीएसएफ से निकाले गए जवान तेज बहादुर ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वहीं अब खबर है कि 2012 में गुजरात में पुलिस फायरिंग का शिकार हुये एक दलित युवक के पिता ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है.
वेलजी राठौड़ ने शुक्रवार को कहा कि वह अमित शाह...