मिडिया
July 12, 2019
संसद के तीस सांसद भी मानवाधिकार कार्यकर्ता इंदिरा जयसिंह और आनंदर ग्रोवर के समर्थन में आए हैं। विपक्षी दलों के इन सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। गुरूवार (11 जुलाई) को सीबीआई ने विदेशी जांच (विनियम) अधिनियम (FCRA) के कथित उल्लंघन के आरोप में इंदिरा जयसिंह और आनंद ग्रोवर के कार्यालयों और घरों पर छापेमारी की थी।
पत्र में राज्यसभा सांसद पी....
July 12, 2019
आज हिन्दुस्तान टाइम्स में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक्सक्लूसिव बातचीत है। अखबार ने इसी को लीड बनाया है और इसे अंदर के पन्ने पर जारी रखा है जो आठ कॉलम में वित्त मंत्री की फोटो के साथ लगभग आधे पन्ने (से कुछ कम) में छपा है। पहले पन्ने पर लीड का शीर्षक हिन्दी में कुछ इस तरह होगा, “42.7 प्रतिशत की अधिकतम कराधान दर आदर्श नहीं है : वित्त मंत्री”। इससे लगता है कि इंटरव्यू में कुछ खास...
July 11, 2019
कर्नाटक का मामला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। विधायक इस्तीफा दिए जा रहे हैं (दो और ने दिया है) पर भाजपा पहले कह चुकी है कि उसका इससे कोई संबंध नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कुछेक इस्तीफों को तकनीकी रूप से गलत बताया है और स्वीकार नहीं किया है। दूसरी ओर, यह बीमारी गोवा में भी फैल गई है। द टेलीग्राफ के मुताबिक, वहां भाजपा चुनाव हारकर भी सत्ता में है और 15 कांग्रेस विधायकों में से 10 ने...
July 10, 2019
उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा विधायक की बेटी ने पुलिस से अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है। भाजपा विधायक की बेटी ने अपने ही पिता से जान को खतरा बताया है। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने दलित युवक से शादी के बाद अपनी जान को खतरा बताया है। इसको लेकर बेटी और उनके पति अजितेश ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में दोनों ने भाजपा...
July 10, 2019
द टेलीग्राफ में आज पहले पन्ने पर सात कॉलम की एक खबर का शीर्षक है, "बिग्गेस्ट कॉरपोरेट स्लाइस फॉर बीजेपी"। मूल रूप से यह खबर कॉरपोरेट चंदे पर है और इसमें बताया गया है कि कॉरपोरेट चंदे का सबसे बड़ा हिस्सा भाजपा को मिला है। खबर कहती है कि भाजपा जब सत्ता में नहीं थी तब भी उसने अधिकतम कॉरपोरेट दान हासिल किया था। फिरोज एल विनसेन्ट की बाईलाइन वाली यह खबर नई दिल्ली डेटलाइन से है और मुख्य रूप से...
July 9, 2019
पीएम नरेंद्रम मोदी के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में दलितों पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। इस बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के निकट एक कस्बे में कथित ऊंची जाति के लोगों ने एक दलित युवक को सोमवार की रात एक दलित युवक को इसलिए काट डाला, क्योंकि उसने अंतर्जातीय विवाह किया।
'हिंदुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक पर हमला उस समय किया गया, जब वह...
July 9, 2019
स्वागत कीजिए देश की पहली प्राइवेट ट्रेन का!....... जी हां, दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन होगी जो उन हजारों बेरोजगारो की छाती पर से दौड़ने वाली है जो सरकारी रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे हुए हैं।
इंडियन रेलवे कोई छोटी मोटी संस्था नही है। भारतीय रेलवे 12,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करता है, जिसमें 2 करोड़ 30 लाख यात्री रोज यात्रा...
July 8, 2019
उत्तर प्रदेश पुलिस की बर्बरता का असली चेहरा सामने आया है। यह घटना मैनपुरी की है जहां पत्नी के साथ बलात्कार की रिपोर्ट लिखाने गए एक दलित शख्स को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर पीट कर बेहोश कर दिया। 41 साल के इस शख्स का आरोप है कि शुक्रवार को मैनपुरी में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर दो अज्ञात युवकों ने उसकी 38 साल की पत्नी के साथ बलात्कार किया लेकिन रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचने पर उसकी बुरी तरह पिटाई...
July 8, 2019
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दलित युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां लोगों ने चोरी के आरोप में तीन दलित युवकों के कपड़े उतार दिए गए और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'युवकों को एक मोबाइल स्टोर के मालिक ने शनिवार रात उस समय रंगे हाथों पकड़ा था जब वे स्टोर का ताला तोड़ रहे थे।' घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो...
July 8, 2019
लड़कियों की आजादी को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी वीके सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अपहरण की घटनाओं के लिए लड़कियों की आजादी को जिम्मेदार ठहराया है। सिंह ने कहा कि आजकल लड़कियां स्वतंत्र ज्यादा हो रही हैं। इसके साथ ही ऐसे मामले भी अधिक हुए हैं, जिसमें वह घर से चली जाती हैं और रिपोर्ट होती है किडनैपिंग की। उधर, डीजीपी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं...