मिडिया
October 4, 2019
उत्तर प्रदेश के महोबा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस शख्स ने अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में मरीजों की सेवा करते हुए जिंदगी बिता दी, उसके शव को घर भेजने के लिए अस्पताल प्रशासन वाहन उपलब्ध न करा सका। इससे बेबस पत्नी रिक्शे पर अपने पति शव लेकर घर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के सिकंदरपुर जाट निवासी 50 वर्षीय प्रमोद गुप्ता महोबा में गांधीनगर में रहते थे...
October 4, 2019
मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर दर्ज किया गया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की तरफ से दो महीने पहले दाखिल याचिका पर सुनवाई करते...
October 4, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद करीब दो महीने पूरे होने जा रहे हैं। वहीं बीते दो महीनों से कश्मीरी नेताओं को नजरबंद किया गया है। वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर के गर्वर्नर के सलाहकार फारूक खान ने गुरुवार को जानकारी दी कि नजरबंद किए गए सभी नेताओं को एक साथ रिहा नहीं किया जाएगा। प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार करने और प्रत्येक राजनीतिज्ञ की समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लेगा। ...
October 3, 2019
चेन्नई। प्रसार भारती ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भाषण नहीं दिखाने के चलते दूरदर्शन के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई चेन्नई दूरदर्शन केंद्र ने की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूरदर्शन केंद्र की असिस्टेंट डायरेक्टर आर वासुमती ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आईआईटी मद्रास में दिए गए भाषण का सीधा प्रसारण नहीं किया था, जबकि वहां के वरिष्ठ...
October 3, 2019
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने डॉन छोटा राजन के भाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। दीपक निखलजे को सतारा की फलटन सीट से टिकट दिया गया है। रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई, एनडीए का प्रमुख सहयोगी दल है। महाराष्ट्र में भी यह गठबंधन का हिस्सा है।
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन से आरपीआई को 6 सीटें मिली हैं। आरपीआई ने सतारा की फलटन, सोलापुर की मालशिर,...
October 3, 2019
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद एक अधिसूचना जारी कर अरुणाचल प्रदेश में तीन जिलों को आफस्पा के तहत और छह महीने के लिए अशांत घोषित कर दिया है।अधिसूचना के मुताबिक आफस्पा को तीन अन्य जिलों के तहत आने वाले चार पुलिस थाना क्षेत्रों में भी विस्तारित किया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक केंद्र ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम, 1958 की धारा 3...
October 3, 2019
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद जम्मू के सभी नेताओं की नजरबंदी खत्म कर दी गई। एनडीटीवी ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि जम्मू के जो नेता नजरबंद किए गए थे उन्हें रिहा कर दिया गया है। उन पर लगाए गए प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं। हालांकि कश्मीर घाटी के नेताओं पर प्रतिबंध जारी हैं।
यह फैसला सरकार द्वारा राज्य में खंड विकास परिषदों के...
October 3, 2019
बसपा अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न से संरक्षण) कानून के सख़्त प्रावधानों को बरक़रार रखने के उच्चतम न्यायालय के फ़ैसले से भाजपा और कांग्रेस के ‘दलित प्रेम' की पोल खुल गई है।
मायावती ने अदालत के मंगलवार के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने एससी/एसटी कानून...
October 1, 2019
अर्थव्यवस्था में चल रही सुस्ती खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते अगस्त के दौरान आठ कोर क्षेत्रों का उत्पादन निगेटिव जोन में चला गया। उत्पादन में गिरावट मुख्य रूप से कोयला, कच्चा तेल, नेचुरल गैस, सीमेंट और बिजली क्षेत्र में रही। इन क्षेत्रों का उत्पादन 0.5 फीसदी घट गया जबकि पिछले साल अगस्त में कोर सेक्टर की विकास दर 4.7 फीसदी रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आठ कोर उद्योगों...
October 1, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को संविधान पीठ को भेज दिया है। इनमें कश्मीर में पत्रकारों के आवागमन पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों का मामला उठाने वाली और घाटी में नाबालिगों की कथित अवैध हिरासत का दावा करने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं।
खबरों के मुताबिक न्यायमूर्ति एनवी रमण की अगुवाई वाली संविधान पीठ इन पर...