मिडिया

September 28, 2019
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दलित समुदाय के बच्चों को स्कूल से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह फीस जमा करने में समर्थ नहीं थे। इस कार्रवाई के खिलाफ एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठ गया । उसने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगा।  जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है...
September 28, 2019
गुजरात के शहर सूरत के बाजार में व्यापारियों ने ट्रांसजेंडर्स समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसके लिए पूरी मार्केट में बकायदा 'मार्केट में किन्नर की नो इंट्री' के पोस्टर भी लगा दिये गये हैं। गौरतलब है कि किन्नरों द्वारा मार्केट में कथित तौर पर एक शख्स को पीट-पीटकर मारने के बाद व्यापारियों ने किन्नरों की नो इंट्री का निर्णय लिया है। इस पर सूरत के जापान...
September 27, 2019
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सिरसौद थाना इलाके के भाव खेड़ी ग्राम में बुधवार को दो दलित बच्चों की हत्या करने का मामला सामने आया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी मृत बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंची। कलेक्टर ने परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनका हाल जाना।  पत्रिका की खबर के मुताबिक अनुग्रह ने बताया कि प्रशासन द्वारा नियमानुसार हर...
September 27, 2019
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करने वाले 44 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया और गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। बता दें, यमुना एक्सप्रेस पर सैकड़ों किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के लिए ज्यादा मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम की योजना बनाई थी। लेकिन...
September 26, 2019
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम संपन्न हुआ। नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया वह बिल्कुल मुनासिब नहीं था। एक तरफ़ जहां प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को गले लगे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप दोहरा रवैया दिखाते नज़र आ रहे थे। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सामने ही ट्रंप ने दोनों देशों के मीडिया को लेकर जो व्यंग्यात्मक...
September 26, 2019
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में देश से फरार आरोपी मेहुल चोकसी पर एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का बयान आया है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने मेहुल चोकसी को धोखेबाज बताया है और कहा है कि भारतीय अधिकारी उसकी जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके अलावा एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मेहुल चोकसी की अपीलें खत्म हो जाएंगी उसको तुरंत भारत वापस भेजा जाएगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने गैस्टन...
September 26, 2019
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कहा कि प्रदेश में डेंगू को लेकर कोई महामारी जैसी स्थिति नहीं है और पैरासिटामोल की 650 मिग्रा की खुराक खाने और आराम करने से यह बीमारी ठीक हो जाती है। मुख्यमंत्री रावत ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि डेंगू को लेकर प्रदेश में भयावह स्थिति पेश की जा रही है जिससे जनता भी घबरा रही है और डेंगू की जांच करवाने को लेकर अस्पतालों के चक्कर...
September 24, 2019
चिन्मयानंद उर्फ कृष्णपाल सिंह के मामले में आज निम्नलिखित सूचनाएं हैं 1. चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी खारिज हो गई 2. पीड़िता की गिरफ्तारी पर रोक के बारे में हाईकोर्ट की एक पीठ ने कहा है कि इस पीठ को इस मामले में सुनवाई का अधिकार नहीं है और छात्रा सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में अर्जी दे सकती है। इसके बावजूद हिन्दी के जो अखबार मैं देखता हूं उनमें यह खबर ऐसे छपी है जैसे अदालत ने उसकी मांग...
September 24, 2019
झारखंड में तबरेज अंसारी की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक और लिंचिंग की घटना को अंजाम दे दिया गया है। यहां प्रतिबंधित मांस बेचने के शक में एक शख्स को पीट-पीटकर मार दिया गया। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए फिलहाल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। द क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीणों को सूचना मिली कि तीन लोग ऐसा मांस बेच रहे हैं जिस...
September 24, 2019
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ‘लगातार हिरासत’ पर चिंता जताई है। सिंह ने सवाल किया है कि जिस प्रस्ताव को मंजूरी देने में जब अधिकारियों ने कोई गलती नहीं है तो फिर चिदंबरम पर बतौर वित्त मंत्री अपराध करने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है? उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक मंत्री को ही किसी सिफारिश को मंजूरी देने के लिए...