मिडिया

September 30, 2019
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुचर्चित ‘हाउडी मोदी’ इवेंट व संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करने समेत अपनी हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा के सारे अपेक्षित व निर्धारित कार्यक्रम पूरे करके स्वदेश वापस लौटे तो भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर दूर तक एकत्र हुए। उन्होंने ढोल बजाकर हाथों में तख्तियां लेकर और नाच-गाकर अपनी खुशी का एहसास कराया। स्वाभाविक ही गोदी...
September 30, 2019
उन्नाव रेप केस की पीड़िता को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहने के लिए घर नहीं मिल रहा है। हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता को घर उपलब्ध कराने का दिल्ली महिला आयोग (DCW) को आदेश दिया। कोर्ट ने डीसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन को पीड़िता के पुनर्वास उपायों की देख करने का भी निर्देश दिया। पीड़िता के वकील धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने डिस्ट्रिक्ट जज धर्मेश शर्मा को यह जानकारी दी कि बलात्कार पीड़िता और...
September 30, 2019
26 मई 2018 को गोलपारा के हिरासत शिवर में एक बंगाली हिंदू सुब्रत डे रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। डे अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और उस समय उनका परिवार अपनी मामूली चाय की दुकान से आय पर निर्भर था। अब एक साल बाद उसके बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और उसकी मां और पत्नी ने कपड़े के थैले बनाकर और बेचकर जीवनयापन कर रहे हैं। 28 सितंबर 2019 को सीजेपी की टीम ने...
September 28, 2019
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की आय़ुक्त और आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। महिला आईएएस ने दफ्तर आते-जाते वक्त अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार को लेकर ट्वीट कर बताया कि अक्सर जिस रास्ते से वो गुजरती हैं वहां कुछ लोग बैठे रहते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं।  इस महिला ने अपनी शिकायत में आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी से कहा...
September 28, 2019
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दलित समुदाय के बच्चों को स्कूल से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह फीस जमा करने में समर्थ नहीं थे। इस कार्रवाई के खिलाफ एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बैठ गया । उसने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगा।  जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है...
September 28, 2019
गुजरात के शहर सूरत के बाजार में व्यापारियों ने ट्रांसजेंडर्स समुदाय के लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है, इसके लिए पूरी मार्केट में बकायदा 'मार्केट में किन्नर की नो इंट्री' के पोस्टर भी लगा दिये गये हैं। गौरतलब है कि किन्नरों द्वारा मार्केट में कथित तौर पर एक शख्स को पीट-पीटकर मारने के बाद व्यापारियों ने किन्नरों की नो इंट्री का निर्णय लिया है। इस पर सूरत के जापान...
September 27, 2019
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के सिरसौद थाना इलाके के भाव खेड़ी ग्राम में बुधवार को दो दलित बच्चों की हत्या करने का मामला सामने आया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी मृत बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंची। कलेक्टर ने परिजनों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में उनका हाल जाना।  पत्रिका की खबर के मुताबिक अनुग्रह ने बताया कि प्रशासन द्वारा नियमानुसार हर...
September 27, 2019
यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन करने वाले 44 ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया और गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। बता दें, यमुना एक्सप्रेस पर सैकड़ों किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन के लिए ज्यादा मुआवजा की मांग को लेकर चक्का जाम की योजना बनाई थी। लेकिन...
September 26, 2019
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम संपन्न हुआ। नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा दिया वह बिल्कुल मुनासिब नहीं था। एक तरफ़ जहां प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को गले लगे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप दोहरा रवैया दिखाते नज़र आ रहे थे। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सामने ही ट्रंप ने दोनों देशों के मीडिया को लेकर जो व्यंग्यात्मक...
September 26, 2019
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में देश से फरार आरोपी मेहुल चोकसी पर एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन का बयान आया है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने मेहुल चोकसी को धोखेबाज बताया है और कहा है कि भारतीय अधिकारी उसकी जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके अलावा एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मेहुल चोकसी की अपीलें खत्म हो जाएंगी उसको तुरंत भारत वापस भेजा जाएगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने गैस्टन...