मिडिया

May 8, 2020
द टेलीग्राफ ने आज सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में टकराव की कहानी छापी है। इसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की 'राजनीति' से आगे बढ़ते हुए कैसे सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन बंटवारे की ओर बढ़ रहा है। अखबार की खबर का उपशीर्षक है, “उपासना पर नाराज होने वाले प्रमुख को निकालने की कोशश”। इसमें बताया गया है बार का चुनाव दिसंबर में होता है और इस बार दिसंबर...
May 8, 2020
मुंबई। मुंबई स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 3 मई को जब सप्ताह समाप्त हुआ तो भारत में बेरोजगारी दर अभूतपूर्व 27.11 प्रतिशत थी। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर मामूली रूप से 29.22% थी जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 26.16% थी। अप्रैल के महीने के लिए बेरोजगारी की दर मार्च के अंत में 8.74% से 23.52% तक बढ़ गई, जो कोरोनावायरस के कारण...
May 8, 2020
भारत अब सर्विलांस स्टेट बनने जा रहा है जहाँ आपकी हर गतिविधियों पर सरकार की नजर बनी रहेगी, आप कहा जा रहे है? क्या खा रहे है? क्या पी रहे हैं? क्या बोल रहे है? आपकी विचाधारा क्या है? सब बातों पर बिग बॉस की नजर है BIG BOSS WATCHING YOU ! इस आरोग्य सेतु एप्प की सिक्योरिटी को लेकर रोज नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिनसे यह खुलासा हो रहा है कि यह बिल्कुल भी सुरक्षित नही है हालांकि सरकार इसकी...
May 7, 2020
नई दिल्ली। यह कोई रहस्य की बात नहीं कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और डॉ.कफील खान के बीच उस समय कांटे की टक्कर हुई थी जब उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिशुओं और बच्चों की जान बचाने में मदद की। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 70 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। लेकिन डॉ. कफील खान अभी भी जेल में हैं।  हालांकि डॉ. कफील खान ने कोरोना वायरस की महामारी में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे...
May 6, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बातचीत की अपनी श्रृंखला में मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बात की है। बनर्जी ने अपने सुझाव में कहा है कि अगर सरकार तेजी से अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लाना चाहती है, तो लोगों को सीधे तौर पर पैसा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह एक आधार-आधारित पीडीएस या एक अस्थायी राशन कार्ड...
May 6, 2020
कोरोना की चमत्कारी दवा बताई जा रही रेमडेसिविर के बारे में कल भारत के स्वास्थ्य मंत्री ने जो बयान दिया है वो आप सब को जानना चाहिए। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत कोरोना वायरस से लड़ने के लिए WHO के एकजुटता परीक्षण का हिस्सा है जिसके तहत भारत को रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा की 1000 खुराकें भेजी गई हैं। इन दवाओं को सभी राज्यों में कुछ मरीजों पर टेस्ट किया जाएगा। मतलब भारत में 1000 गिनी पिग के...
May 5, 2020
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के एक पार्षद का मौत से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह उज्जैन के कलेक्टर साहब से अपील करते हुए भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। जनज्वार डॉट कॉम की खबर के मुताबिक यह वीडियो उज्जैन का है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मुजफ्फर हुसैन बताया जा रहा...
May 5, 2020
गुवाहाटी। अफ्रीकी स्वाइन फीवर से असम में 2,500 सूअरों के मरने की खबर सामने आ रही है। पशुपालन मंत्री अतुल बोरा ने बताया कि असम में देश में अफ्रीकी स्वाइन फीवर की यह पहली घटना सामने आई है जिसमें 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअर मर गए हैं। पशुपालन मंत्री अतुल बोरा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य सरकार जानवरों को तुरंत नहीं काटेगी और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए एक...
May 5, 2020
जब मैं बमुश्किल 18 साल का था तो मेरे पिता का निधन हो गया था। उस समय मेरा भाई 20 साल का था। लालफीताशाही के कारण जिस पेंशन से हमारे परिवार को सहायता मिलनी चाहिए थी वह नहीं दी गई। मेरी माँ को पूरे चार साल बाद पेंशन मिलनी शुरू हुई जब हम दोनों भाई कमाने लगे थे। जब हमें पैसे की सख्त जरूरत थी, तो हमारे पास कोई पैसा नहीं था। हम उन दिनों कैसे रहे वह अपने आप में एक कहानी है, लेकिन वह इस पोस्ट का उद्देश्य...
May 5, 2020
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीज़ल ओर शराब के दाम बढ़ा दिए है। दिल्ली में डीजल के दामों में अनाप शनाप वृद्धि की गई है इसके दाम 7 रु 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए है। पेट्रोल पर 1 रू 67 पैसे बढ़े हैं, शराब पर 70% कोरोना टैक्स लगा दिया गया है, यह तो शुरुआत है जैसे ही लॉक डाउन खुलेगा वैसे ही अन्य राज्य भी यही करने वाले हैं। लॉक डाउन खुलते ही एक भयानक आर्थिक संकट हमारा इंतजार कर रहा है, दिल्ली के...