मिडिया
May 11, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। दरअसल पात्रा ने अपने एक ट्वीट में देश के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की तस्वीर लगाकर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा था।
पात्रा ने अपने ट्वीट में कहा था कि यदि कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार होती तो 5000...
May 11, 2020
मज़दूर भूखे क्यों चल रहे हैं? मज़दूरों को मुफ़्त में क्यों नहीं पहुँचाया गया? मज़दूरों का क्या होगा? मिडिल क्लास की सैलरी कम हो गई।उनके घर कैसे चलेंगे ? स्कूलों की फ़ीस कैसे दी जाएगी? मकान का लोन कैसे चुकता होगा? सवालों की फ़ेहरिस्त बहुत लंबी है। मगर जवाब एक ही है। हर सवाल का एक ही जवाब है।
एतद द्वारा सूचित किया जाता है कि ताज़ा सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पहले से और अधिक बढ़...
May 10, 2020
आइए पहले 'कोरोना' का बिल्कुल ताज़ा अपडेट ले लेते हैं। अपडेट के आँकड़ों पर ध्यान दीजिएगा। भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या है 62,808 जिसमें 2101 मृत्यु को प्राप्त हो गये और 19301 इलाज के बाद ठीक हो गये ,शेष का इलाज जारी है।
टर्की में कुल कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या है 137,115 जिसमें 3,739 मृत्यु को प्राप्त हो गये और 89,480 इलाज के बाद ठीक हो गये , शेष का इलाज...
May 10, 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश के नरसिहंपुर में प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच मजदूरों की जान चली गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। यह मजदूर तेलंगाना के हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे। ट्रक में आम भी भरे हुए थे।
नरसिंहपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ''ट्रक में आम लदे हुए थे। यह हैदराबाद से आगरा जा रहा था। कुल मिलाकर ट्रक में 18...
May 10, 2020
आज से दो साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गर्भ नाल से जुड़ा हुआ संगठन स्वदेशी जागरण मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एक अजीब सी माँग करता है कि हितों में टकराव के आधार पर नचिकेत मोर को भारतीय रिजर्व बैंक के बोर्ड से हटाया जाए।
आप कहेंगे कि ये बिल गेट्स की श्रृंखला में नचिकेत मोर का क्या काम? नचिकेत मोर को तो इकनॉमी से जुड़े लोग तो एक बैंकर के बतौर जानते है। उन्होंने कुछ...
May 9, 2020
हरिद्वार। दुष्कर्म के मामले में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार पुलिस स्टेशन में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। पंड्या के खिलाफ छत्तीसगढ़ की युवती ने यह आरोप लगाया है।
जनज्वार डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक हरिद्वार एसएसपी के प्रवक्ता हरिओम चौहान ने बताया कि अभी एफआईआर की कापी उन्हें नहीं मिली है। एक बार दिल्ली से एफआईआर आ जाये, इसके बाद ही बता...
May 9, 2020
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला सुनाने की तारीख 31 अगस्त तय की है। बाबरी विध्वंस मामले में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी सहित कई बड़े चेहरे आरोपी है।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल 2017 को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के अलावा, जिन अभियुक्तों के...
May 9, 2020
नई दिल्ली। ऐसे समय में जब देश में लोगों को हिंदू-मुसलमान करके बांटा जा रहा है, दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैदी भाईचारे की मिसाल कायम कर रहे हैं। तिहाड़ जेल में हिंदू कैदी रोजेदारों के साथ रोजा रख रहे हैं। तिहाड़ जेल के अलावा दिल्ली की बाकी दोनों जेलों में भी मुस्लिम कैदियों के साथ रमजान के महीने में रोजा रख रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की तिहाड़ जेल में तो हिंदू मुस्लिम एकता की...
May 9, 2020
नई दिल्ली। तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के उस ऑडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा था कि वे लोगों से कथित तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की सलाह दे रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला है कि उस ऑडियो क्लिप के साथ छेड़छाड़ हुई है और अन्य ऑडियो क्लिप को जोड़कर उसे तैयार किया गया है। हालांकि पुलिस ने उस ऑडियो क्लिप के साथ कई अन्य ऑडियो क्लिप को जांच...
May 8, 2020
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। थकान के बाद ट्रैक पर सो रहे 19 प्रवासी मजदूर मालगाड़ी से कट गए हैं, जिनमें से 16 लोगों की मौत हो गई है। सभी मजदूर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। सभी जलगांव स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते थे। गुरुवार को औरंगाबाद से प्रवासी मजदूरों के लिए कई ट्रेनें खुली थीं, लेकिन ये लोग नहीं पकड़ पाए थे।
सभी लोग भुसावल से ट्रेन...