हेट स्पीच

December 5, 2018
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम इज्तिमा के दौरान जिले के ही जैनपुर गांव में हिंदू-मुस्लिम के बीच सांप्रदायिक सौहार्द का मामला सामने आया। दरअसल, इज्तिमा में शामिल होने जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग जब जाम में फंस गए तो नमाज के लिए उन्होंने हिंदुओं से जगह मांगी। इस पर जैनपुर के ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर परिसर में जोहर (दोपहर) की नमाज अदा कराने व्यवस्था कराई...
December 4, 2018
बुलंदशहर हादसे में मारे गए पुलिस इन्स्पेक्टर  सुबोध कुमार सिंह की हत्या को सुदर्शन TV के मालिक ने इजतेमा में आए मुसलमानों के सर मढ़ने की कोशिश की। पर UP पुलिस ने ना सिर्फ़ इसका खंडन किया, बजरंग दल के नेता को गिरफ़्तार करके यह भी दिखा दिया की हिंसा का दोषी कौन है.  
December 4, 2018
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोकशी की ख़बर पर भीड़ की हिंसा के मामले में 27 लोगों को नामज़द किया गया है. इन पर 17 धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है. इस मामले में योगेश राज मुख्य आरोपी है जो कि गोकशी मामले में शिक़ायतकर्ता भी है. योगेशरराज का लिंक बजरंग दल से बताया जा रहा है. 50-60 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है. इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है....
December 3, 2018
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम इज्तिमा चल रहा है। इस बीच बुलंदशहर के ही स्याना कोतवाली क्षेत्र में कथित गोहत्‍या के शक में सोमवार को भारी बवाल हो गया। कथित तौर पर गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस घटना के बाद...
November 24, 2018
अपने विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. साक्षी महाराज ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित जामा मस्जिद को तोड़ दो और यदि मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां न मिले तो मुझे फांसी पर लटका देना. भाजपा सांसद ने कहा, मैं राजनीति में जब आया तो मेरा पहला बयान मथुरा में था. मैने उस वक्त कहा था कि...
November 4, 2018
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश में जब-जब सांप्रदायिक हिंसा का मामला आता है तब-तब मुजफ्फरनगर का नाम सबसे पहले सामने आता है. ऐसा नहीं है कि मुजफ्फरनगर सबसे हिंसक जिला रहा है लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने लाभ के हिसाब से इस जिले में हिंसा प्रायोजित करती रही हैं जो कि आम जनता को भुगतना पड़ता है.  जिले में हिंसा भड़काने की कोशिश का एक वीडियो सामने आया है. इस बार लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे...
October 14, 2018
नई दिल्ली. दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर तारीफ बटोर रही आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार और उनके डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के नाक के नीचे DSSSB प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक ऐसा सवाल पूछा गया जो अनुसूचित जाति के लोगों को कहना क्राइम है और SC समुदाय की एक जाति के लिए अपमानजनक भी. 13 अक्टूबर को आयोजित हुए प्राथमिक शिक्षक परीक्षा (PRT Exam 2018) में हिंदी...
August 24, 2018
गत 17 अगस्त (2018) को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आये स्वामी अग्निवेश पर भाजपा मुख्यालय के बाहर हमला किया गया. वहां मौजूद भीड़ ने पहले उन पर भद्दी टिप्पणियां कीं और फिर उन पर हमला बोल दिया. भीड़ ‘भारत माता की जय’ और ‘देशद्रोही वापस जाओ’ के नारे लगा रही थी. एक माह पहले, झारखण्ड के पाकुर में अग्निवेश पर हमला हुआ था. ऐसा बताया जाता है कि...
August 14, 2018
नई दिल्ली. UPSC द्वारा रविवार को असिस्टेंट कमांडेंट का एग्जाम आयोजित कराया गया. इस एग्जाम का एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है. यूपीएससी ने एग्जाम में पूछा कि क्या आरक्षण नागरिक गतिशीलता का दमन करता है. परीक्षा में इस विषय पर निबंध लिखवाया गया था. यूपीएससी के इस सवाल पर लोग एग्जाम सेट करने वालों की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि संविधान में आरक्षण का प्रावधान है. लोगों का...
July 29, 2018
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने सदन में बताया कि वर्ष 2017 में 822 सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं हुई, इसमें 111 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 2016 में 703 सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई, जिसमें 86 लोग मारे गए। वहीं, 2015 में 751 घटनाओं में 97 लोग मारे गए. आंकड़ों पर गौर करें तो यह साफ दिख रहा है कि वर्ष 2016 के मुकबाले वर्ष 2017 में सांप्रदायिक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती...