शिक्षा
September 14, 2018
भारत में भाषा जोड़ने के लिए नहीं बल्कि तोड़ने के लिए इस्तेमाल होती आई है। राज्यों का गठन भाषावार हुआ है। प्राचीन उल्लेख हैं शास्त्रार्थों के बारे में, शास्त्रार्थ इस बात का नहीं होता था कि शास्त्र में सत्य है या नहीं बल्कि इस बात का होता था कि शुद्ध व्याकरण के अनुसार शास्त्र का अर्थ क्या है।
शास्त्रार्थ शब्द ही शास्त्र और अर्थ से मिलकर बना है। चाणक्य के बारे में कथा है कि वो व्याकरण के आतंक...
September 12, 2018
राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव केवल किसी एक विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव नहीं होते, बल्कि पूरी राज्य के राजनीतिक माहौल की झलक होते हैं। ऐसा पिछले कई सालों से होता आया है कि जिस संगठन का प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीतता है, उसी संगठन की पार्टी की राज्य में सरकार बनती रही है।
इस बार छात्रसंघ चुनावों में कहने को तो एबीवीपी और एनएसयूआई, दोनों को ही झटका लगा है, लेकिन गहराई से...
September 6, 2018
11 लाख परीक्षार्थी रेलवे की परीक्षा नहीं दे सके। 11 लाख क्या छोटी संख्या है? 47 लाख परीक्षार्थियों में से 11 लाख परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, यह बात हर दर्ज़े से शर्मनाक़ है। आप जानते हैं कि रेलवे ने अगस्त में 64,037 पदों के लिए परीक्षा ली है। यह परीक्षा सहायक लोको पायलट और टेक्निशियन के पोस्ट के लिए थी। रेल मंत्रालय ने ख़ुद ही ट्विट कर बताया है कि 76.76 प्रतिशत छात्र ही परीक्षा में...
September 3, 2018
रायपुर के राष्ट्रीय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय में इस समय दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जंतर-मंतर जैसा माहौल बना हुआ है।
हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। ये छात्र-छात्राएं पूर्व कुलपति और वॉर्डन की नियुक्ति के साथ-साथ छात्राओं पर लगाई गई बंदिशों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
(courtesy: naidunia.jagran.com)
पूर्व...
September 1, 2018
जीवाजी विश्वविद्यालय में लगातार नए-नए तरह के घोटाले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ऐसा है जिसमें एक छात्रा के अंक कॉलेज से भेजे ही नहीं गए, लेकिन उसकी बाकायदा अंकसूची बन गई।
संबंधित कॉलेज के प्राचार्य ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है तो विश्वविद्यालय प्रशासन को जवाब देते नहीं बन रहा है।
(courtsey: naudunia.jagran.com)
नईदुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, मामला शासकीय कॉलेज आरोन की एमएससी की...
September 1, 2018
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि अब बच्चे भी नाराज होकर धरना-प्रदर्शन और स्कूलों का बहिष्कार करने लगे हैं।
ताजा मामला रायगढ़ के बरमकेला का है जहां भीखमपुरा मिडिल स्कूल के छात्रों ने स्कूल का ही बहिष्कार कर दिया। छात्रों का कहना था कि जब स्कूल में शिक्षक ही नहीं हैं तो स्कूल जाने से क्या फायदा।
(courtesy: educationcopy.com)
अभिभावकों ने भी छात्रों के इस बहिष्कार का...
August 28, 2018
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में विसंगतियों के कारण मध्यप्रदेश में एक प्रतिभाशाली छात्र को 45 लाख रुपए चुकाने पड़ गए।
मध्यप्रदेश में निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दूसरे चरण में एडमीशन के बाद इस्तीफा देने की आखिरी तारीख 20 अगस्त थी, जबकि एम्स मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए ओपन राउंड काउंसिलिंग 21-22 अगस्त थी।
कई उम्मीदवारों के अंक अच्छे थे और उन्हें एम्स के कॉलेजों में...
August 24, 2018
जिस भेद-भाव ने एकलव्य से अंगूठे के रूप में उसका परिश्रम, उसकी प्रतिभा छीनी थी, क्या वह आज भी भारतीय समाज में व्यापक नहीं है? रोहित से लेकर कई दलित, प्रतिभावान युवक भारतीय विश्विद्यालयों में खुद को अकेला पाते है। अपने साथ वे न समाज को और न ही गुरु द्रोणाचार्य को खड़ा पाते है। ऐसे में कितने एकलव्य स्वयं ही अपना अस्तित्व मिटा देने पर मजबूर हो रहे है। एक युवा प्रतिभा द्वारा बनाई हुई...
August 20, 2018
इस किताब को उनके लिए भी पढ़ना भारी होगा जो बिना पढ़े गाली देने लगते हैं और उनके लिए भी जो गाली नहीं देते मगर पढ़ते नहीं हैं। हत्या करना अब सामाजिक अभ्यास का हिस्सा हो गया है। इस अभ्यास में मार देने के बाद हत्यारों की भीड़ को पचा लेना भी शामिल है। तभी इस किताब में मारे गए लोगों की दास्तान है। मार कर भाग जाने वाली भीड़ की नहीं है। विचारधारा के पीछे छिपी खड़ी इस भीड़ के साथ वकील भी हैं और पुलिस भी...
August 17, 2018
राजस्थान में सातवां वेतनमान न मिलने से नाराज विश्वविद्यालयीन कर्मचारी 20 अगस्त को कलमबंद हड़ताल करने जा रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी न हुईं तो 27 अगस्त से ये कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
सातवां वेतनमान नहीं मिलने से प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रदर्शन करके...