दलित
August 19, 2020
नई दिल्ली। यूपी पुलिस ने दलित पत्रकार प्रशांत कनौजिया के खिलाफ एक बार फिर एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर हिंदू आर्मी के सुशील तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई। इसके बाद मंगलवार को प्रशांत कनौजिया को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।
कनौजिया की यह गिरफ्तारी अयोध्या के राम मंदिर को लेकर किए गए कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। हालांकि पुलिस की ओर से इस बारे में ज्यादा...
August 18, 2020
आज़मगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज़मगढ़ में दलित प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू प्रधान की हत्या का संज्ञान लेते हुए रिहाई मंच ने तरवां थाना अंतर्गत बांसगांव का दौरा किया। मृतक प्रधान और 12 वर्षीय सूरज कुमार के परिजनों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान के परिजनों ने जातिगत कारणों से लगाया हत्या का आरोप।
मृतक प्रधान की पत्नी विलाप करते हुए कहती हैं कि मेरे पति ही मेरे और मेरे तीन बच्चों का...
August 17, 2020
अपहरण-फिरौती, छेड़छाड़ और ताबड़तोड़ हत्याओं से आमजन में पसरा भय व सन्नाटा टूट भी नहीं पा रहा था कि सहारनपुर व हापुड़ से लेकर गोरखपुर व आजमगढ़ तक नाबालिग लड़कियों-बच्चियों से दरिंदगी और हैवानियत ने प्रदेशवासियों को हिलाकर रख दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह ज़िले गोरखपुर में हैवानों ने दलित नाबालिग से रेप के बाद उसके शरीर को जगह-जगह सिगरेट से दाग कर जला दिया। लखीमपुर खीरी में 13 साल...
August 7, 2020
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में गाय के नाम पर दलितों पर अत्याचार के मामले अब भी थमे नहीं हैं। गांधीनगर के मानसा तालुका के एक गांव में कथित रूप से मरी हुई गाय को उठाने से इनकार करने पर 55 वर्षीय दलित महिला और उनके 25 वर्षीय बेटे को पीटा गया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक, यह घटना दो और तीन अगस्त की है। पीड़ितों के द्वारा चार अगस्त को केस दर्ज करवाया गया।...
August 3, 2020
इस्लामिक शासक वर्ग के पहुँचने वाला जो भारत हमारे जेहन में आता है, उसका एक छोर कांधार, अफगानिस्तान और दूसरा छोर बांग्लादेश का चिटगाँव शहर है। इसकी आज की आबादी - 5 करोड़ अफगानिस्तान,18 करोड़ पाकिस्तान, 20 करोड़ बांगलादेश और 130 भारत- कुल मिलाकर 173 करोड़ है। इसमें 115 करोड़ हिन्दू और 58 करोड़ मुस्लिम आबादी है। लेकिन जब मुसलमान भारत आए उस समय की कुल आबादी में सवर्ण हिन्दुओं के अतिरिक्त शूद्र, बौद्ध और...
July 29, 2020
काकरपुर। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से करीब बीस किलोमीटर की दूरी पर काकरपुर गांव है। इस गांव के सवर्णों ने एक छब्बीस वर्षीय दलित महिला का शव पहले तो चिता पर से हटवाया और उसके बाद दूसरी जगह जलाने के लिए मजबूर किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मृतका पूजा नट समुदाय से थीं और सवर्ण समाज के लोगों ने उसके शव को चार किलोमीटर दूर दलितों के लिए बनी श्मसान भूमि पर जलाने के...
July 13, 2020
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सीवरेज की सफाई के लिए किसी सफाईकर्मी को चेंबर में न उतरना पड़े। गहलोत के अनुसार, यह काम पूरी तरह से मशीनों से ही कराया जाए। पीयूसीएल राजस्थान ने गहलोत सरकार के इस कदम की सराहना की है।
गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों व...
July 11, 2020
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंवरपुर में दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। थाना पहासू के ग्राम कुंवरपुर निवासी दलित किशोर को ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। किशोर की इतनी निर्ममता के साथ पिटाई की गई है कि उसकी पीठ व टांग से खाल उधड़ गई है।
ब्राह्मणों की गुंडई व दबंगई के चलते पीड़ित किशोर का पिता रात में चुपके से निकलकर...
July 9, 2020
राजाखेड़ा। राजस्थान के राजाखेड़ा में विद्युत निगम अपने उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने में खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। गुंडों की दबंगई के सामने निगम अपने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल पा रहा है। इससे कारण सिंघावली गांव की दलति बस्ती के बिजली के कनेक्शन से वंचित हैं। इसको लेकर दलितों ने निगम के सामने प्रदर्शन किया।
पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी सिंघावली गांव में 16 केवी का...
June 26, 2020
अमरीका के मिनियापोलिस शहर में जॉर्ज फ्लॉयड नामक एक अश्वेत नागरिक की श्वेत पुलिसकर्मी डेरेक चौविन ने हत्या कर दी. चौविन ने अपना घुटना फ्लॉयड की गर्दन पर रख दिया जिससे उसका दम घुट गया. यह तकनीक इस्राइली पुलिस द्वारा खोजी गई है. श्वेत पुलिसकर्मी नौ मिनट तक अपना घुटना फ्लॉयड की गर्दन का रखे रहा. इस बीच फ्लॉयड लगातार चिल्लाता रहा. ‘मैं साँस नहीं ले पा रहा हूँ’.
इस क्रूर हत्या के...