सांप्रदायिक संगठन
March 16, 2017
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) के लापता एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद को पांच महीने बाद भी ढूंढने में नाकाम रही दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट ने गुरुवार(16 मार्च) को जमकर फटकार लगाई।
नजीब के गुमशुदगी पर कोर्ट ने पुलिस को लताड़ते हुए कहा कि आप(पुलिस) सिर्फ पेपर वर्क पर ध्यान दे रहे हैं और जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि हमें इस मामले में नतीजे...
March 15, 2017
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। मंगलवार(14 मार्च) देर रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में फिल्म के सेट पर अज्ञात लोगों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों ने सेट को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद फिल्म का पूरा सेट जलकर खाक हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात तकरीबन 2 बजे कुछ अज्ञात...
March 15, 2017
सिंगिग रिएलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर की रनर अप रह चुकी असम की 16 साल की सिंगर नाहिद आफरीन के खिलाफ 46 मौलानाओं ने फतवा जारी किया है। नाहिद आफरीन के खिलाफ यह फतवा कब्रिस्तान और मस्जिद के नजदीक प्रोग्राम आयोजित करने को लेकर जारी किया गया। नाहिद 2015 में रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल जूनियर में फर्स्ट रनर-अप रही थीं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मंगलवार को मध्य असम के होजई और नागांव...
March 14, 2017
कर्नाटक। हमारा देश एक प्रगतिशील देश माना जाता है। जहां हर किसी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। लेकिन हमारे इस प्रगतिशील देश में एक लेखक के मुंह पर कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर काली स्याही पोत दी। बताया जा रहा है कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने लेखक को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कुछ भी लिखने पर गंभीर दुष्परिणामों की धमकी भी दी।
इस मामले में दवाणगेरे के पुलिस अधीक्षक...
March 14, 2017
आदमी की कीमत उसकी फौरी पहचान और नजदीकी संभावना तक सीमित कर दी गई है। एक वोट तक। एक संख्या तक। उसके साथ एक सोचने-समझने इंसान की तरह व्यवहार नहीं किया गया। लेकिन चमकने वाली चीजें निचले गर्दो-गुबार से ही बनती हैं। हर जगह- पढ़ाई-लिखाई की दुनिया में, गलियों में, राजनीति में, मरने में, जीने में।
मेरा जन्म एक घातक दुर्घटना थी। मैं अपने बचपन के अकेलेपन से कभी उबर नहीं सका। अपने उपेक्षित बचपन...
March 12, 2017
हर्षोन्मत्त भक्त समुदाय सुबह नतीजे आने लगें, उससे पहले ही बेचैन हो उठा कि मेरी अब क्या राय है। इतना बड़ा देश है, पर मुझ पर बहुत मेहरबान हैं।
स्क्रोल के सौजन्य से
बहरहाल पाँच प्रदेशों में दो (उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड) में भाजपा को भारी जीत हासिल हुई है। बाक़ी तीन प्रदेशों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है; पंजाब में उसे पूर्ण बहुमत मिला है। वहाँ आप पार्टी...
March 10, 2017
राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह! बड़ी करामाती पुड़िया है. तुरंत काम करती है. अच्छे-अच्छों को अपने आगोश में ले लेती है. असर भी गजब है. दिमाग बंद हो जाता है और जबान-हाथ-पैर खूब चलने लगते हैं. सींकिया लोगों में भी ताकत ला देती है. मर्दानगी का शर्तिया नुस्खा है. यही नहीं, वक्त पड़ने पर कुछ स्त्रियां भी इसे आजमा कर मर्दाना बन जाती हैं. यकीन न हो तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज का वाकया याद कर...
March 9, 2017
मेरा किसी राजनीतिक संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट होने के नाते मैं रामजस कॉलेज में बस्तर,कश्मीर और पूर्वोत्तर के हालात पर होने वाले सेमिनार में हिस्सा लेने वाली थी। लेकिन वहां एबीवीपी ने हम पर हमला कर दिया। मैं वहां उनकी गुंडागर्दी की प्रत्यक्ष गवाह थी और मैंने वहां की घटनाओं को अपने फोन पर रेकार्ड कर लिया।
मैं यह देख कर सन्न थी कि मुट्ठी भर गुंडे...
March 9, 2017
Image: Indian Express
सांप्रदायिकता, जातिवाद, दल-बदल (बाहुबलियों, दागियों, धनपतियों समेत), निम्न स्तरीय आरोप-प्रत्यारोप, खैरात, विकास आदि के कोहराम से भरा सात चरणों में फैला यूपी विधासभा चुनाव आज समाप्त हो गया। सभी पक्षों की सांस 11 मार्च को आने वाले नतीजों पर अटकी है। चुनाव के पहले चरण से ही मतदान के रुझानों और नतीजों को लेकर अटकलबाजियों का बाजार गरम रहा है। नतीजे जो भी हों, इस बहुचर्चित...
March 9, 2017
जहां एक तरफ पूरे देश में (8 मार्च) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं दूसरी और 8 मार्च को महिला दिवस के इस खास मौके पर पीएम मोदी ने अहमदाबाद के गांधी नगर में देशभर की महिला सरपंचों को संबोधित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं एक मुस्लिम महिला सरपंच का हिजाब उतरवाए जाने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर अब विवाद शुरु हो गया है।
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम...