जाति
July 26, 2019
देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार और भेदभाव का एक लंबा इतिहास है लेकिन इक्कीसवीं सदी में भी लोक इस मानसिक संकीर्णता से नहीं ऊभर पाए हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। यहां एक महिला को दलित होने के चलते मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके बाद जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ बदसलूकी की गई। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जनसत्ता की...
July 20, 2019
इतिहासकार रोमिला थापर ने ‘भारत का इतिहास’ में लिखा था कि भारत कई शताब्दियों में एक साथ जीता है। संदर्भ बिल्कुल अलग है लेकिन भारतीय मीडिया घरानों के क्रिया-कलापों को देखें तो आप पाएंगे कि वहां बैठा हर महत्वपूर्ण शख्स या तो घनघोर जातिवादी है या फिर जाति से जुड़े प्रश्न को जानबूझ कर इस रूप में नजरअंदाज करता है जिससे कि उस सच्चाई से दो-चार न होना पड़े। इस मामले में वे ‘प्रगतिशील व...
July 19, 2019
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी को लेने जा रहे एक दलित युवक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे चोरी के शक में बुरी तरह पीटा। यहीं नहीं उसके कमर नीचे के हिस्से पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का उपचार लखनऊ के एक अस्पताल...
July 18, 2019
देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। फरीदाबाद के पृथला के सीकर गांव में कुछ बदमाशों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के हाथ को तोड़ दिया। इससे दलित समाज में रोष भर गया है। दलितों ने गांव के सरपंच को सूचना दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव के सरपंच के पति ने नई...
July 15, 2019
बरेली के विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के पति अजितेश कुमार की उस वक्त पिटाई की गई जब वह हाईकोर्ट परिसर में थे। इस घटना की पुष्टि अजितेश के वकील ने की है। उन्होंने यह भी बताया कि हाईकोर्ट ने पुलिस को साक्षी और अजितेश को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि प्रयागराज पुलिस हाईकोर्ट परिसर में अजितेश की पिटाई की घटना से इनकार कर रही है।
सोमवार को जस्टिस...
July 9, 2019
पीएम नरेंद्रम मोदी के गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में दलितों पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। इस बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के निकट एक कस्बे में कथित ऊंची जाति के लोगों ने एक दलित युवक को सोमवार की रात एक दलित युवक को इसलिए काट डाला, क्योंकि उसने अंतर्जातीय विवाह किया।
'हिंदुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक पर हमला उस समय किया गया, जब वह...
July 6, 2019
मुंबई के डॉक्टर पायल तड़वी आत्महत्या कांड में अब काफी कुछ साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके फोन की फोरेंसिक जांच के दौरान सुसाइड नोट और आरोपी डॉक्टरों की तस्वीरें मिली हैं।
मामले के जानकार एक डॉक्टर ने शुक्रवार को यह बात कही। तड़वी ने कथित तौर पर अपने वरिष्ठों द्वारा जातिगत टिप्पणी से परेशान होकर जान दे दी थी। उन्होंने कहा कि मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर देखा जा रहा सुसाइड नोट अब...
July 1, 2019
बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पिछले दिनों 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों के प्रमाणपत्र जारी करने सम्बन्धी हाल के आदेश को सबसे बड़ा धोखा करार दिया है।
मायावती ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा ''उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का यह आदेश इन 17 जातियों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। इससे ना तो इन जातियों को अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण...
June 29, 2019
निर्देशक-लेखक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘आर्टिकल-15’ पर जमकर बहस छिड़ी हुई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी, लेकिन रिलीज के बाद मामला और भी गरम हो गया है। एक ओर अभिनेता आयुष्मान खुराना के अभिनय की तारीफ की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में शहरों में कई संगठनों ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है। यहाँ तक की एक संगठन के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है...
June 29, 2019
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UCG) कॉलेज में रैगिंग को लेकर सख्त हो गया है। देश भर सभी 750 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र लिखकर एंटी रैगिंग रेगुलेशन 2016 के नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। जिसके अनुसार किसी भी विद्यार्थी द्वारा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने पर, उसके खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। UCG ने यह कदम मुंबई में पिछले महीने एक, मेडिकल छात्रा की...