RBI गवर्नर उर्जित पटेल को मिला नोटबंदी पर चुप्पी का इनाम! सैलरी तीन गुना बढ़ी

Published on: April 3, 2017
नई दिल्ली। देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर की सैलरी में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्र सरकार ने आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है। उर्जित का मूल वेतन बढ़ाकर 2.5 लाख तो डिप्टी गवर्नर का 2.25 लाख रुपये कर दिया गया है। बता दें कि अब तक गवर्नर की बेसिक सैलरी 90,000 रुपये तथा उनके डिप्टी गवर्नर का बेसिक 80,000 रुपये था, जिसे 1 जनवरी 2016 से संशोधित किया गया है।

Urjit patel

सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय बैंक ने कहा कि वित्त मंत्रालय की 21 फरवरी की सूचना के अनुसार, गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के बेसिक सैलरी को संशोधित किया गया है। इस संशोधन के बाद RBI गवर्नर उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी 2,50,000 रुपये प्रति महीने, जबकि डिप्टी गवर्नर का 2,25,000 रुपये प्रति महीने होगा।
 
इसमें साथ ही बताया गया है कि RBI के गवर्नर और डिप्टी गवर्नर को बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता सहित कई दूसरे भत्ते भी मिलेंगे। यह वृद्धि 1 जनवरी 2016 से प्रभावी मानी जाएगी। इसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकार की तरफ से उर्जित पटेल की बढ़ाई गई सैलरी क्या नोटबंदी के बाद चुप्पी का इनाम है?

रिजर्व बैंक के जवाब के अनुसार महंगाई भत्ते की अधिसूचना केंद्र सरकार समय-समय पर करता है, जबकि अन्य सभी भत्तों का भुगतान मौजूदा दर पर किया जाता है। हालांकि केंद्रीय बैंक ने गवर्नर और डिप्टी गवर्नर के नई ग्रॉस सैलरी की जानकारी नहीं दी है।
 
इससे पहले खबर आई थी कि RBI के गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन दो लाख रुपये से कुछ ही ज्यादा है और उन्हें घर पर सहायक कर्मचारी भी नहीं दिए गए हैं। रिजर्व बैंक ने बताया है कि पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद ग्रहण किया था और अभी वह अपने डिप्टी गवर्नर के तौर पर आवंटित किए गए फ्लैट में ही रह रहे हैं।

(संपादन- भवेंद्र प्रकाश)

Courtesy: National Dastak

बाकी ख़बरें