मुंबई: मनोज साहनी ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शरीर के टुकड़े किए, कुकर में उबाला

Published on: June 9, 2023
आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उन्हें अपने फ्लैट में तीन बाल्टियों में रखा और दुर्गंध को दूर करने के लिए 'रूम फ्रेशनर' का छिड़काव किया


आरोपी मनोज साहनी | फोटो: एएनआई

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 वर्षीय मनोज साहनीने अपनी 36 वर्षीय ‘‘लिव-इन'' पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने के शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद उन्हें अपने फ्लैट में तीन बाल्टियों में रखा और दुर्गंध को दूर करने के लिए 'रूम फ्रेशनर' का छिड़काव किया। पड़ोसियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ठाणे के मीरा भायंदर इलाके में एक फ्लैट में 36 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था जिसके कई टुकड़े किए गए थे। उसने बताया कि पीड़िता सरस्वती वैद्य फ्लैट में मनोज साहनी(56) नामक व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन' में रहती थी। दोनों पिछले तीन साल से इस तरह रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी के पड़ोसी सोमेश श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ दिनों से उस फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी। श्रीवास्तव ने कहा कि बदबू के बारे में उन्होंने खुद ही साहनीसे बात करने का फैसला किया क्योंकि आमतौर पर साहनीअपना फ्लैट नहीं खोलता था।

उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार को, साहनीके फ्लैट से आने वाली असहनीय दुर्गंध को लेकर उन्होंने बात करने का फैसला किया और साहनी के दरवाजे पर दस्तक दी। शुरू में अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, कुछ देर बाद साहनीने दरवाजा खोला। इससे पहले, उसने बदबू को दूर करने के लिए रूम फ्रेशनर का छिड़काव किया। मैंने स्प्रे की आवाज सुनी।'‘

श्रीवास्तव ने कहा कि साहनीने दरवाजा खोला और यह कहकर बाहर निकलने लगा कि उसे किसी जरूरी काम से बाहर जाना है और वह रात में करीब 10.30 बजे लौटेगा। उस समय, श्रीवास्तव की मां ने गौर किया कि साहनीकी महिला साथी उसे विदा करने के लिए वहां नहीं थी, जबकि साहनीजब भी बाहर जाता था तो वह बाहर आकर उसे विदा करती थी।

श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें लगा कि कुछ गड़बड़ है और उन्होंने हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद पदाधिकारियों ने बिल्डर एवं फ्लैट के एजेंट को बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। श्रीवास्तव ने कहा कि वह भी घर के अंदर गए।

पुलिस को हॉल में लकड़ी काटने वाली आरी और बेडरूम में प्लास्टिक का एक टुकड़ा मिला। उन्होंने कहा कि रसोई में तीन बाल्टियों में खून और शव के कटे टुकड़े देखकर वे लोग चौंक गए। वहां हड्डियां भी पड़ी थीं।

पुलिस ने बताया, 'हमको एक बेड पर काले रंग की प्लास्टिक और एक इलेक्ट्रिकल कटर मशीन मिली, जिस पर खून लगा था। इसके बाद सबसे ज्यादा आ रही बदबू किचन से आ रही थी। वहां पहुंच कर हमने देखा कि फर्श पर सिर से काटे हुए बाल पड़े थे। गैस पर कुकर रखा हुआ था जिसमें इंसान के शरीर के टुकड़े उबाले गए थे।'

मुंबई पुलिस के अनुसार, 'सिंक में अधजले शरीर के टुकड़े बाल्टी में पड़े हुए थे। आरोपी मनोज साने ने तब बताया कि उसने अपनी पार्टनर की हत्या कर दी है और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया।' पुलिस का कहना है कि श्रद्धा मर्डर मामले के आरोपी आफताब पूनावाला से प्रेरित होकर मनोज इस तरह शव को इस तरह ठिकाने लगा रहा था।
 
इसके बाद पुलिस ने साहनी को पकड़ने का फैसला किया और उसके लौटने का इंतजार किया। श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि साहनी ने कहा था कि वह रात 10.30 बजे तक लौटेगा, लेकिन वह रात करीब 8.30 बजे वापस आया और पुलिस को देखकर उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन फ्लैट के एजेंट ने उसे पहचान लिया और उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

घटना पर बात करते हुए कपल के पड़ोसी ने बताया कि “वे कभी किसी त्योहार पर बाहर नहीं आते थे। हमें चूहे के मरने जैसी बदबू आ रही थी। मैं बुधवार को जब उनके घर गया तो उन्होंने दरवाज़ा नहीं खोला लेकिन रूम फ्रेशनर डाल दिया और फिर बैग लेकर बाहर निकले, उनके शरीर से भी वही बदबू आ रही थी, तब हमें शक हुआ।”

Related:

बाकी ख़बरें