राजस्थान में श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के पहले किसानों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। वसुंधरा राजे का विरोध करने के लिए सीसीहैड पर जुटे किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और प्लास्टिक की गोलियों से फायरिंग भी की।
कई किसानों को गिरफ्तार किया गया और कई पुलिस की लाठियों से घायल हो गए। अनूपगढ़-रायसिंहनगर मार्ग पर समेजा कोठी से पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक दौलतराज समेजा समेत सौ से ज्यादा किसानों को गिरफ्तार किया। ये लोग मुख्यमंत्री के विरोध के लिए वहां एकत्र हुए थे।

(Courtesy: Patrika.com)
गंगानगर किसान समिति के बैनर तले गंगनहर क्षेत्र के सैकड़ों किसान गौरव यात्रा के विरोध के लिए सीसी हैड पर जमा हुए थे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पदमपुर में जनसभा संबोधित करने के बाद गौरव रथ पर सवार होकर इसी मार्ग से गंगानगर आना था।
किसानों का कहना था कि मुख्यमंत्री को उन लोगों से मिलना चाहिए और उनकी नहरी पानी और समर्थन मूल्य पर खरीद से संबंधित समस्या सुननी चाहिए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गंगानगर किसान समिति के नेताओं से कई बार वार्ता हुई, लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के वहां रुकने और किसानों की समस्या सुनने पर सहमति नहीं बनी।
इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौजूद किसानों पर पहले लाठियां बरसाईं, और फिर प्लास्टिक की गोलियों का उपयोग भी किया। पत्रिका की खबर के अनुसार, पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर भी किए, जिससे किसानों में भगदड़ मच गई और वे जान बचाने के लिए आसपास के खेतों की तरफ भागने लगे।
पुलिस ने गंगानगर किसान समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पृथीपाल सिंह संधू सहित नौ किसानों को गिरफ्तार किया है। संधू को लगी चोटें गंभीर होने पर उन्हें श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस बीच, जयपुर में किसान महा पंचायत ने राजधानी में शुक्रवार को राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने की चेतावनी दे डाली। अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि सरकार किसानों के साथ सौतला व्यवहार कर रही है और उसने 2013 सुराज संकल्प योजना का एक भी वादा पूरा नहीं किया।