कोल्हापुर: पन्हाला किले में अराजक तत्वों ने मजार तोड़ी, स्थानीय हिंदू और मुसलमानों ने तुरंत पुनर्निर्माण कर दिया

Written by sabrang india | Published on: May 26, 2023
कोलापुर जिले में पन्हालगढ़ किले की तलहटी में स्थित हजरत पीर शाहदुद्दीन खट्टलशाह वली दरगाह में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तबाही मचाई गई, लेकिन शांतिप्रिय स्थानीय निवासियों ने इसे तुरंत सही कर अराजक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेर दिया, तरुण भारत ने रिपोर्ट किया है।


Image: Tarun Bharat
 
कोल्हापुर जिले के ऐतिहासिक पन्हालगढ़ में स्थित हजरत पीर शाहदुद्दीन खट्टलशाह वली दरगाह - जिसे तानपीर दरगाह के नाम से भी जाना जाता है - 24 मई की सुबह क्षतिग्रस्त पाई गई। इस प्रयास से क्षुब्ध और परेशान होकर पन्हालगढ़ के निवासियों ने बंद का आह्वान किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को शांत करने के लिए पन्हालगढ़ किले पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यह तनपीर दरगाह सैकड़ों साल पुरानी है।
 
घटना स्थल पर हिंदू और मुस्लिम भाईचारा देखने को मिला। दोनों समुदायों के स्थानीय लोगों ने सौहार्द और एकता का प्रदर्शन किया। घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एक घंटे के भीतर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों द्वारा तत्काल इसकी मरम्मत कर दी गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात शरारती तत्वों ने दरगाह को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस ने जनता को आगाह करते हुए कुछ पहल दिखाई है कि संदिग्ध सोशल मीडिया अभियान के कारण धर्मस्थल के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलायी जा रही है और इसलिए स्थिति शांत होने के बाद इसे फिर से आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा। तरुण भरत के मुताबिक पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है।

Related:

बाकी ख़बरें