देवरिया में महिलाओं ने कहा मोदी जी हमारे बुरे दिन ही लौटा दीजिए

Published on: December 6, 2016
देवरिया: शहर में आज महिलाओं ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी अब हमें हमारे बुरे दिन ही लौटा दीजिए। हमें आपके आज के दिन नहीं चाहिए, यह दिन रात्रि से भी बदतर हो गया है।आज यहां महिला एकता शक्ति दल की हजारों महिलाओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू तिवारी के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन कर परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर कहा कि नोटबन्दी के कारण गरीबों की मौत हो रही है।

Deori Women

मन्नू तिवारी ने आरोप लगाते हुये कि जबसे मोदी जी प्रधान मंत्री हुये हैं, तब से देश में सूखा, ओला, भूकम्प, महंगाई, नोटबंदी और खाद बीज की परेशानी जनता झेल रही है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से महिला व बहनें मजबूर और असहाय हैं। गरीब महिलाओं के घर एक वक्त ही चूल्हा जल रहा है। इस नोटबंदी के कारण गरीबों की मौत हो रही है।
 
महिला एकता शक्ति ने प्रधान मंत्री को सम्बोधित अपना पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव को सौंप कर मांग किया कि जिले के समस्त गांवों महिला समूह का जो कर्ज है, उसको तत्काल माफ किया जाय।

देवरिया में स्वंय सहायता समूह कम्पनियों के द्वारा हो रहे उत्पीड़न की जांच हो। समूह के अधिकारी कर्मचारी गांवों में जाकर कर्ज अदायगी के लिये कर रहे उत्पीड़न के मामले में मुकदमा लिखा जाय। इस नोटबंदी में और कमरतो महंगाई में गरीब महिलाएं समूह के कर्जें एवं बिजली के बिल का कर्ज माफ कर सहायता किया जाय।

Courtesy: gorakhpur.finalreport.in

बाकी ख़बरें