सतना में नेता ने CMO पर चलाया डंडा, नहीं रुक रही बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी

Written by sabrang india | Published on: June 29, 2019
लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी नेताओं की गंडागर्दी और भी बढ़ गई है। बीजेपी के आकाश विजयवर्गीय का बैट कांड थमा नहीं, कि सतना से पार्टी नेता के डंडे से जुड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक बीजेपी नेता ने कार्यालय में घुसकर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (CMO) को डंडे से मारा, जिसके कारण अधिकारी को सिर पर गहरी चोट आ गई है। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद नेता जी ने खुद थाने में जाकर CMO के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने लगे। 

satna

बीजेपी के पंचायत अध्यक्ष, रामसुशील पटेल, ने अपने समर्थकों के साथ CMO देवरत्नम सोनी के ऑफिस में हमला बोल दिया। ऑफिस के अंदर रामसुशिल और CMO के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झड़प के दौरान जब CMO और कर्मचारी भागने लगे, तो डंडों से लैस समर्थक भी उनके पीछे दौड़ पड़े और सभी को बुरी तरह पीटा। इसी बीच, अध्यक्ष रामसुशील के सर पर भी चोट आ गई थी, जिसपर वह खुद ही पुलिस थाना में जाकर CMO के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने लगे। उनका दवा है कि, CMO ने हमला कर उनका सर फोड़ा है। हालांकि, CMO की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अध्यक्ष रामसुशील पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, अध्यक्ष की भी शिकायतों पर जांच करेगी। 

जिले के SP रियाज इकबाल ने बताया कि, 'दोनों ने मामला दर्ज कराया है, राम पटेल भी दावा कर रहे हैं कि उन्हें भी मारा गया था। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।'

फिलहाल, वायरल वीडियो में यह साफ़ देखा जा रहा है कि, किस तरह अधिकारियों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। बीजेपी के नेताओं और विधायकों की गुंडागर्दी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिसपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुप्पी जनता को स्वीकार नहीं है।

बाकी ख़बरें