एक विवाह ऐसा भी जहाँ दूल्हा बना ISI और दुल्हन बनी BJP तो वहीँ RSS ने किया कन्यादान,देखें दिलचस्प किस्सा

Published on: February 16, 2017

ISI दूल्हे की शादी में, दुल्हन बनी BJP तो वहीँ RSS ने लिया कन्यादान


एक विवाह ऐसा भी जहाँ दूल्हा बना ISI और दुल्हन बनी BJP तो वहीँ RSS ने लिया कन्यादान,देखें दिलचस्प किस्सा
पिछले दिनों ISI जासूसी रैकेट में गिरफ्तार हुए BJP के कार्यकर्ताओं को लेकर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसमें मुख्यरुप से BJP IT सेल के संयोजक ध्रुव सक्सेना और सतना से बलराम सहित कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे प्रकरण में बीजेपी का दोहरा चरित्र सामने आया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव अमित भटनागर ने इसके विरोध में वैलेंटाइन डे के दिन एक अनोखा प्रदर्शन किया है। इसमें उन्होंने BJP-ISI के अनैतिक संबंधों का अमंगल परिणाम दर्शाकर विवाह कराया है।



जिसका कन्यादान RSS ने किया। इस दौरान अमित भटनागर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में अनोखा प्रदर्शन कर एक विवाह संपन्न कराया है। इस विवाह का नाम ‘एक विवाह ऐसा भी’ रख दिया गया। विवाह में ISI को दूल्हा बनाया गया, जबकि BJP को दूल्हन बनाया गया। इस विवाह में कन्या दान RSS ने विधि विधान से किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। उनका कहना था कि BJP और ISI के संबंध काफी पुराने हैं और हाल ही में ध्रुव सक्सेना की गिरफ्तारी ने सबकुछ सार्वजनिक कर दिया है। हमने इस अनूठे विवाह के जरिए जनता के बीच इस अनैतिक संबंधों को पति-पत्नि का नाम दिया है।

आप नेता ने कहा कि BJP पैसों को लेकर देश बेचना चाहती है। इसलिए वो जासूसी करा रही है। ऐसे देशद्रोहियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होनें शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस विरोध प्रदर्शन को नाकाम करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शिवराज सरकार ये भली भांति समझ लें कि हम कांग्रेस की तरह डरने वालों में से नहीं है। जब भी देश विरोधी घटनाएं होंगी आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।

Courtesy: Dainik Aaj

बाकी ख़बरें