लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। छठे चरण में राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है लेकिन उससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी की ओर से हाल ही में भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आपत्तिजनक पैम्फलेट बंटवाए। वहीं अब खबर है कि गौतम गंभीर खुद कार के अंदर बैठकर अपने हमशक्ल से चुनाव प्रचार करवा रहे हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि, गंभीर अपने रोड शो में एसी कार में बैठे थे, जबकि जनता उनके हमशक्ल को गंभीर समझकर मालाएं पहना रही थी।
गौतम गंभीर के इस हमशक्ल का नाम गौरव अरोड़ा और इसे कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है। सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि, ये कांग्रेस और बीजेपी की महामिलावट है। गौतम गम्भीर एसी गाड़ी में नीचे बैठे हैं। उन्हें धूप में समस्या है। उनकी जगह उनका हमशक्ल कैप लगाकर खड़ा है। कार्यकर्ता 'डुप्लीकेट' को गौतम गम्भीर समझकर माला पहना रहे हैं और जो डुप्लीकेट है वो असल में कांग्रेसी नेता है।
दरअसल, मनीष सिसोदिया ने दुर्गेश पाठक नाम के एक शख्स के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये लिखा है। दुर्गेश पाठक ने अपने ट्वीट में लिखा कि गौतम गंभीर का डुप्लीकेट गौरव अरोड़ा है जो कि कांग्रेस का 2017 MCD चुनाव का वार्ड 96N से उम्मीदवार था। तो सवाल ये है कि कांग्रेस और अजय माकन बीजेपी की क्यों मदद करना चाहते है? क्या डील हुई है?
दुर्गेश ने गौरव अरोड़ा की दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन के साथ की एक फोटो भी शेयर की है। इसके अलावा उसका कांग्रेस पार्टी का विजटिंग कार्ड भी शेयर किया है।
इससे पहले गुरुवार को पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने गंभीर पर अपने खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा बंटवाने का आरोप लगाया था। आतिशी ने दावा किया कि गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाये हैं। जिसके बाद गंभीर ने ट्वीट कर केजरीवाल को निशाने पर लिया। वहीं आतिशी ने दिल्ली महिला आयोग में जाकर गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत की है।