एबीवीपी की गुंडागर्दी के खिलाफ आइसा के छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Published on: February 23, 2017
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में बुधवार को एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। यह घटना जेएनयू के छात्र उमर ख़ालिद के रामजस कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम के रद्द होने के विरोध में निकाले गए मार्च के दौरान हुई थी। इस झड़प में कई छात्र, शिक्षक और पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए।


 
इस घटना के बाद पुलिस द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई व एफआईआर दर्ज न किए जाने के बाद आज आइसा ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने विरोध- प्रदर्शन किया। हालाकि पुलिस ने आइसा कार्यकर्ताओं को आईटीओ मेट्रो स्टेशन के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। 
 
छात्रों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस सरकार के दबाव के कारण एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कारवाई नहीं कर रही है। 
 

 
एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने उमर और शेहला को 'देश विरोधी' करार देकर उन्हें भेजा गया आमंत्रण रद्द करा दिया।
 

 
आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज ने जेएनयू के छात्र उमर खालिद और छात्रा शेहला राशिद को कॉलेज में चल रहे 'कल्चर ऑफ प्रोटेस्ट' कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण दिया था। लेकिन बाद में कॉलेज प्रशासन ने यह निमंत्रण रद्द कर दिया। जिसके बाद आइसा के सदस्यों ने इसके विरोध में मार्च निकाला। लेकिन इस दौरान एबीवीपी के छात्रों ने आइसा के छात्रों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में शिक्षकों को भी चोट आई है। 

बाकी ख़बरें