प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि देश भर के मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ हैं। पहलगाम की घटना में इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। हर व्यक्ति इस घटना से दुखी है। भारत सरकार आतंकवादियों को पकड़ कर शीघ्र फांसी दे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैरसन घाटी में 22 अप्रैल को पर्यटकों किए गए हमले के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। झारखंड के लातेहार में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने धर्म के नाम पर दहशत फैलाने वालों की कड़ी आलोचना की।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि देश भर के मुसलमान आतंकवाद के खिलाफ हैं। पहलगाम की घटना में इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। हर व्यक्ति इस घटना से दुखी है। भारत सरकार आतंकवादियों को पकड़ कर शीघ्र फांसी दे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं बल्कि देश की संप्रभुता पर हमला है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और तेज करना होगा। आतंकियों को कड़ी सजा देनी होगी।
आतंकी हमले के दौरान मारे गए पर्यटकों को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष गुंजर उरांव की अध्यक्षता में समाहरणालय मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया। यहां कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस हमले को लेकर लातेहार में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में आम नागरिक मंच के बैनर तले शहर के करगिल पार्क में कैंडल मार्च निकाली गई। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, आतंकवादियों को सजा दो और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।
वहीं दिल्ली की राजधानी स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि बेगुनाहों के कत्ल को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हिंदू-मुसलमान हो रहा, वह गलत है। करोड़ों मासूमों की जान पूरी दुनिया में जा चुकी हैं। आज भी आप दुनिया पर निगाह डाले तो जंग जैसा माहौल है, इंसान ही इंसान को मारकर अपनी कामयाबी तलाश रहा है।
जुमे की नमाज को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद पर जुटे मुसलमानों ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी।
राजधानी से सटे गुरूग्राम में भी मुसलमानों ने पहलगाम हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ शहर में कई जगहों पर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की ओर से तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला प्रशासन के निदेश पर मस्जिदों से लेकर खुले में जुमे की नमाज नहीं पढ़ाई। खुले स्थानों पर नमाजियों की भीड़ को लेकर तनाव नहीं हो, इसको लेकर पुलिस बल सर्कत रहा है। पाकिस्तान का पूतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सराय अलावर्दी कॉलोनी के मस्जिद के बाहर लोग एकजुट होकर चेयरमैन हाजी शहजाद खान के नेतृत्व में पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंक के खिलाफ मुसलमानों की ओर से कड़ी निंदा की गई। पाकिस्तान का पूतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा।
उधर इस हमले के बाद राजस्थान में शोक और एकजुटता की लहर दौड़ गई है। पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेशभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जिलों में बाजार बंद रहे और सर्वसमाज ने जोरदार रैलियां निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की।
राजधानी जयपुर में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। मस्जिदों से नमाज के बाद लोग हाथों में ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ लिखी तख्तियां लेकर रैलियों में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, यह पूरी इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आतंकवादियों को बख्शा न जाए और पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय मिले।
Related

कश्मीर आतंकी हमला: विपक्ष ने केंद्र की ‘विफलता’ की निंदा की, सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल के साथ जवाबदेही की मांग
कश्मीर: धर्म से पहले इंसानियत, पहलगाम में घायल पर्यटकों को बचाने वाले शॉल विक्रेता ने कहा