राजनीती
July 3, 2018
राजस्थान में राजनेता ही नहीं अधिकारी भी किस तरह से भ्रष्टाचार करते रहे हैं, इसकी परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। आईएएस निर्मला मीणा के बहुचर्चित गेहूं घोटाले में अभी नए-नए खुलासे हो ही रहे थे कि इसी बीच हनुमानगढ़ में एक उससे भी बड़ा गेहूं घोटाला सामने आ गया। इससे साबित हो रहा है कि पांच साल के वसुंधरा राजे के शासन में जमकर लूट हुई है।
निर्मला मीणा Image Courtesy...
July 3, 2018
सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर जोरदार हमला किया है। येचुरी ने केंद्र सरकार पर सिर्फ प्रचार करने और वीडियो जारी कर तमाशा करने का आरोप लगाया है।
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर येचुरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था डूब रही है और हर मामले में गरीब भारतीयों को सामान्य गुजर बसर मुश्किल हो रहा है।
पार्टी के महासचिव...
July 3, 2018
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को सिर्फ आपाताकाल लगाने की वजह से नहीं भूला जा सकता है. बता दें कि भाजपा ने हाल ही में आपातकाल के 45 साल पूरे होने पर देशभर में काला दिवस मनाया है। ...
July 2, 2018
करीब रात साढ़े नौ बजे का वक्त था। रामलाल गौरक्षा समिति की अध्यक्षता करके और गौ के महत्व पर भाषण देकर घर वापस लौट आये थे। उस दिन पूरे दिन रिमझिम रिमझिम बारिश हुई थी। गांव की कच्ची सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया था। सड़क की चिकनी मिट्टी का हाल ये था कि कोई चप्पल पहनकर चलने लगे तो दो किलो मिट्टी तो एक पैर में समेट ही ले। रामलाल के दुआर पर भी सब कीचड़-कीचड़ हो गया था। आलम ये था कि...
July 2, 2018
भ्रष्टाचार और घोटालों का गढ़ बन चुके जयपुर विकास प्राधिकरण में अब करोड़ों का मिट्टी घोटाला सामने आया है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है।
Image Courtesy: https://www.bhaskar.com
जेडीए की सैकड़ों बीघा जमीन से अवैध मिट्टी खनन अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है, लेकिन इस मामले के खुलासा होने के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
यह मिट्टी घोटाला रिंग रोड...
July 2, 2018
मंदसौर में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म ने एक बार फिर मध्यप्रदेश सरकार को बेटियों की सुरक्षा न कर पाने का आरोप साबित कर दिया है।
दरअसल, मंदसौर में जो हुआ है, उस तरह की घटनाएं आए दिन शिवराज के राज में हो रही हैं, और स्थिति यहां तक है कि मीडिया में छोटे स्तर पर उन्हें कवरेज मिलने के बाद भी उन पर ध्यान नहीं दिया जाता।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी से 30...
July 2, 2018
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए मिले पुरस्कार की पोल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (सिम्स) अस्पताल की बदइंतजामी से खुल गई है।
मुख्यमंत्री ने रायपुर में हुए समारोह में बिलासपुर के सीएमओ डॉ बीबी बोर्डे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर बताया गया कि जिले में पिछले 5 सालों में मातृ-मृत्यु दर घटकर 261 प्रति दस लाख तक पहुंच गई है जो...
July 2, 2018
मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था कितनी बदहाल है, इसकी एक मिसाल श्योपुर के स्यावड़ी गांव में देखने को मिलती है।
Representation Image
कराहल विकासखंड के स्यावड़ी गांव में दो सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं लेकिन दोनों को चलाने की जिम्मेदारी केवल एक शिक्षक कोमल सिंह जाट के हवाले हैं। ऐसा कोई एक-दो महीने से नहीं, बल्कि पूरे ढाई साल से चल रहा है।
दोनों स्कूलों में कुल...
July 2, 2018
स्विस नेशनल बैंक ने हाल ही में अपने सालाना आंकड़े जारी किए थे जिनमें ये बात सामने आई थी कि स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के धन में एक साल में पचास फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसको लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार केंद्र सरकार को घेर रही हैं। वहीं इसी क्रम में अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी मोदी सरकार पर हमला किया है।
मायावती ने कहा कि कि लोग...
June 30, 2018
हाल के दिनों में कश्मीर को लेकर दो दिखावों का अंत हुआ है. आपसी संदेहों की बुनियाद पर खड़ा संघर्षविराम और गठबंधन खत्म हो गया है. कश्मीर के एक प्रमुख पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या हुई. इसी समय संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन की कश्मीर में मानवाधिकारों को लेकर एक रिपोर्ट आई. हालांकि, सरकार इस पर दिखावा करती रही.
कश्मीर के संघर्षविराम की घोषणा रमजान के महीने की शुरुआत में हुई थी. यह एक अच्छा कदम था...