राजनीती
May 19, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर आज मतदान जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल से लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. बशीरहाट संसदीय क्षेत्र में जहां बम फेंके गए वहीं जादवपुर में अनुपम हाज़रा की गाड़ी पर हमला किया गया. दूसरी तरफ पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को ममता बनर्जी ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है.
इस...
May 19, 2019
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दौरान उत्तर प्रदेश के चंदौली में वोट न देने के बदले नोट बांटने का मामला सामने आया है। चंदौली लोकसभा के ताराजीवनपुर गांव में दलित बस्ती के लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि उन्हें वोट ना डालने के लिए पैसे दिए गए और जबरदस्ती उनकी अंगुली पर मतदान के दौरान इस्तेमाल होने वाली स्याही लगायी गयी।
दलितों ने कहा कि उन्हें 500-500 रुपये दिए गए और...
May 18, 2019
चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सनी देओल को नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है। उन्होंने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद रहे...
May 18, 2019
विपक्षी दलों ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से मना करने और उनकी जगह भाजपा प्रमुख अमित शाह के जवाब दिए जाने पर मोदी पर तीखा कटाक्ष किया।
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने हाथों से आंख, कान, मुंह को बंद कर लेने वाले तीन बुद्धिमान बंदरों की एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘...
May 18, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी जान के पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही उनकी भी हत्या हो सकती है। इंदिरा गांधी की हत्या उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ने की थी।
केजरीवाल ने आशंका जताई है कि इंदिरा गांधी की तरह ही उनका पीएसओ उनकी हत्या कर सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने पंजाब...
May 18, 2019
सब कुछ ड्रामा जैसा लगता है। सारा ड्रामा इस यक़ीन पर आधारित है कि जनता मूर्ख है। उसे किसी बादशाह पर बनी फिल्म दिखाओ या ऐसा कुछ करो कि जनता को लगे कि वह किसी बादशाह को देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ गए हैं। पूरी यात्रा को एक सेट में बदल दिया गया है ताकि न्यूज़ चैनलों पर लगातार कवरेज़ हो सके। भारत की भोली जनता को बताया जा सके कि सत्ता और ऐश्वर्य से दूर कोई आम भक्त की तरह धार्मिक...
May 18, 2019
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान रविवार को होगा। चुनाव प्रचार थम चुका है और अब राजनैतिक पार्टियां अगली सरकार के गठन में जुट गई हैं। अगली सरकार के गठन के मकसद से नयी दिल्ली में विपक्ष के नेताओं से मिलने के बाद तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम बसपा और सपा नेताओं से मिलने लखनऊ पहुंचे।
सूत्रों ने बताया कि नायडू मायावती से उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे।...
May 18, 2019
साधो, आम चुनाव लगभग समाप्त होने वाला है। ऐसा लगता है छाती से बड़ा बोझ हट गया। अब तुम पूछोगे कि तुम्हारे छाती पर कौन सा बोझ था? दरअसल साधो, जब भी चुनाव होने वाला होता है एक अजीब सा डर बना रहता है। दंगे होने का डर, रैली में भगदड़ का डर, इसी प्रकार के अन्य डर जो मानवता के लिए तो खतरनाक हैं पर चुनाव हित में हैं। चुनाव के पहले पुलवामा हमले को छोड़ दें तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसलिए साधो मुझे लगता है कि छाती...
May 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विपक्ष खुलकर आयोग पर आरोप लगा रहा है कि वह निष्पक्ष रूप से फैसले नहीं ले रहा। बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद बुधवार को चुनाव आयोग के तय समय से 20 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार को रोक दिए जाने की भी तीखी आलोचना हुई थी। इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि चुनाव आयोग मोदी और शाह...
May 18, 2019
जगह-जगह पहली बार पहुंचने का इतिहास बनाने के शौक़ीन प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पार्टी के मुख्यालय में ही पहली बार का इतिहास बना दिया। प्रधानमंत्री के नाम पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री ने एक भी सवालों का जवाब नहीं दिया। यह पहली बार हुआ है। यह भी पहली बार हुआ कि दर्शकों ने प्रधानमंत्री मोदी को 22 मिनट तक चुप देखा और 22 मिनट तक दूसरे को सुनते देखा। अमित शाह 22 मिनट तक बोलते गए। लगा कि अमित...