राजनीती

July 6, 2019
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2019-20 के बजट को लेकर खुद ही पीठ थपथपा ली है। न्यूज चैनल इस बात की गिनती करने में मगशूल रहे कि मोदी ने कितनी बार तालियां बजाईं। इस बीच बजट के बाद से ही देश के बहीखाते का हिसाब किताब लगना शुरू हो गया है। मोदी सरकार ने इस बार के बजट में गंगा सफाई योजना के लिए आवंटित की जाने वाली राशि में कटौती कर दी है। द हिंदू के अनुसार, राष्ट्रीय गंगा परियोजना एवं घाट निर्माण कार्य...
July 6, 2019
नई दिल्ली। 7 जून 1893 को दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ट्रेन से धक्के मारकर सिर्फ इसलिए उतार दिया गया था क्योंकि वह अश्वेत थे। ठीक ऐसी ही घटना 126 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश के इटावा जंक्शन पर घटी जो अब चर्चा का केंद्र बन गई है।  इटावा जंक्शन पर शुक्रवार को एक वृद्ध यात्री को शताब्दी एक्सप्रेस से उतार दिया गया। शताब्दी एक्सप्रेस का कन्फर्म टिकट होने के बाद भी कोच कंडक्टर ने...
July 6, 2019
पश्चिम बंगाल में इन दिनों जय श्री राम का नारा भी खासा सुनाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल के साथ ही देशभर में इस नारे को एक तरह से हूटिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं जय श्री राम बुलवाने के लिए या बोलकर हिंसा की जा रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को खुद भी हूटिंग का सामना करना पड़ा है। इस बीच पश्चिम बंगाल के परिप्रेक्ष्य में नोबेल पुरस्कार विजेता विख्यात अर्थशास्त्री...
July 6, 2019
नुसरत जहां पहली बार लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुईं हैं। उन्होंने हाल ही में निखिल जैन से विवाह किया है। उनके विवाह ने तो लोगों का ध्यान आकर्षित किया ही, उससे भी अधिक चर्चा इसकी हुई कि जब वे लोकसभा में सदस्य बतौर शपथ लेने पहुंचीं तब वे मंगलसूत्र पहने हुईं थीं और उनकी मांग में सिंदूर था। किसी मुस्लिम स्त्री को सिंदूर और मंगलसूत्र पहने देखकर जिन लोगों को आश्चर्य हुआ, वे शायद यह नहीं जानते कि भारत एक...
July 5, 2019
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट पर विपक्षी दल जहां निशाना साध रहे हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने भी प्रतिक्रिया दी है। चिदंबरम ने आधार के जरिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की व्यवस्था को मजाकिया करार दिया।  पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट पर कहा है, ‘इसमें आम लोगों की आवाज को अनसुना किया गया...
July 5, 2019
आज रात 12 बजे के बाद से आपको पेट्रोल पर लगभग 2.50 रुपये और डीजल की कीमत पर लगभग 2.30 रुपये प्रति लीटर ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। दरअसल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के मामले में 2014 वाली कहानी ही दोहरा रही है। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने से पहले मनमोहन सरकार में 1 अप्रैल 2014 को सेन्ट्रल एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर प्रति लीटर मात्र 9.48 रूपए और डीजल पर...
July 5, 2019
मोदी सरकारर 2 का शुक्रवार को केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश किया गया। इस पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस बजट को 'नई बोतल में पुरानी शराब' करार दिया। कांग्रेस ने दावा किया कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और सिर्फ पुराने वादों को दोहराया गया है। लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'इसमें कुछ भी नया नहीं है। पुरानी बातों को...
July 5, 2019
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सदन में मोदी सरकार-2 का पहला बजट पेश किया। इस बजट को जहां भाजपाई नेता ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल हमला कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि यह बजट बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों को राहत पहुंचाने वाला है।  मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'यह बजट प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देकर कुछ बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों की...
July 5, 2019
बड़वानी। सरदार सरोवर बांध को इस साल 138 मीटर तक भरे जाने को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन (नबआं) हरकत में आया है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को आंदोलन कार्यालय पर नबआं नेत्री मेधा पाटकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि संपूर्ण पुनर्वास तक सरदार सरोवर बांध में पूरा पानी भरने का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि मप्र के निमाड़ के प्रभावित मूल गांवों में आज भी लोग निवासरत हैं। इनका संपूर्ण पुनर्वास नहीं हुआ है।...
July 5, 2019
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाज़ार इलाक़े में बहुत छोटी-सी घटना को संप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। पूरे बवाल की शुरुआत स्कूटर पार्किंग से हुई थी। जिसे बाद में दो समुदायों के बीच झगड़े में बदलने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों पक्षों ने सयंम से काम लिया। शांति स्थापित करने के लिए अमन मार्च निकला और अमन कमेटी भी बनाई गयी। सालों से चली आ रही गंगा -जमुनी तहज़ीब को ज़िंदा रखा।