राजनीती

September 6, 2019
इस बातचीत में तीस्ता सीतलवाड़ पूरे भारत में प्रेस को स्वतंत्रता देने के बजाय उसपर अंकुश लगाने व हमले के बारे में बात कर रही हैं। असम को 'संरक्षित क्षेत्र' घोषित किया जा रहा है, जिसका अर्थ है कि विदेशी पत्रकारों को दौरा करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होगी। यूपी के मिर्जापुर में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को नमक से रोटी खिलाने का वीडियो सामने लाने वाले पत्रकार के खिलाफ...
September 5, 2019
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्कूली बच्चों को मिड डे मील में नमक-रोटी परोसे जाने के मामले में अब प्रेस काउंसिल सामने आया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले को सामने लाने वाले पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ने इस पूरी घटना पर चिंता भी जताई है। भाषा की खबर के अनुसार पीसीआई के अध्यक्ष चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने उत्तर...
September 5, 2019
यूएस कांग्रेस के सदस्य आरओ खन्ना ने हिंदुत्व की आलोचना करने वाले एक लेख के जवाब में हाल ही में ट्वीट किया है जो हिंदुओं, मुस्लिमों, सिख, बौद्ध और ईसाई भारतीयों के समान अधिकारों के लिए बोलना दक्षिण एशियाई प्रवासी वाद-विवाद में एक बदलाव का संकेत देता है। यह ट्वीट दक्षिण एशियाई अमेरिकियों के बीच एक नई बहस को मजबूर करता है। आरओ खन्ना (डी-फ़्रेमोंट) ने 29 अगस्त को निम्नलिखित ट्वीट किया: “...
September 5, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने इल्तिजा जावेद को अपनी मां महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा अपनी मां से निजी तौर पर मिल सकती है। इल्तिजा अपने हिसाब से मां से नीजि तौर पर मिलने की तारीख भी तय कर सकती हैं। इल्तिजा जावेद ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में इल्तिजा जावेद ने अपनी मां महबूबा मुफ्ती से मिलने की मांग की थी। उन्होंने अपनी...
September 5, 2019
राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। प्रदेश मानवाधिकार आयोग के प्रमुख जस्टिस प्रकाश टांटिया और सदस्य जस्टिस (रि) महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप पर रोक लगनी चाहिए। ऐसे रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाएं ‘रखैल के समान’ हैं। जस्टिस महेश चंद्र शर्मा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। इससे पहले जस्टिस (रि.) शर्मा ने...
September 5, 2019
दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर गिराए जाने के विरोध में 21 अगस्त को उमड़े जनसैलाब के बाद पुलिस ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण सहित 96 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग अभी जेल में ही हैं। इनकी रिहाई के लिए ट्विटर पर बुधवार शाम #FreeChandrashekharAazad ट्रेंड कर रहा था। हजारों समर्थक चंद्रशेखर सहित सभी लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे।  पुलिस ने इन सभी पर हिंसा फैलाने का...
September 4, 2019
असम में काम करने वाले सभी विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया है। द असम ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक एनआरसी के प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया के राजनीतिकरण पर सवाल उठने के बाद विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने असम को अचानक 'संरक्षित क्षेत्र' की श्रेणी के तहत रख दिया है।  परिणामस्वरुप विदेशी पत्रकारों को राज्य छोड़ने के लिए कहा गया। उदाहरण के लिए असम ट्रिब्यून की...
September 4, 2019
बीते दिनों से उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले के एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया में बहुत वायरल हुआ था। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल के गलियारे में फर्श पर बैठकर नमक के साथ रोटियां खाते देखा गया था। सोशल मीडिया में इस वीडियो के बारे में कहा गया कि ये मिड-डे मील में होने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करता है। वीडियो के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई भी की गई, लेकिन अब एक चौंकाने वाली...
September 4, 2019
साल भर में पीयूष गोयल के बयानों में ही GDP 5% लुढ़क गई।   2019 की आख़िरी तिमाही में जीडीपी की दर 10 प्रतिशत हो जाएगा- पीयूष गोयल ( 18 जून 2018, बिज़नेस स्टैंडर्ड) वित्त वर्ष 20 में 7.5 प्रतिशत जीडीपी रहने की उम्मीद- गोयल ( 5 फ़रवरी 2019, इकॉनॉमिक टाइम्स) एक साल में पीयूष गोयल ने खुद ही जीडीपी में 2.5 प्रतिशत की कमी कर दी। असली जीडीपी तो और 2.5 प्रतिशत कम हो गई। यानि...
September 4, 2019
अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड स्टार स्वरा भास्कर ने अब एक बीजेपी नेता को माफी मांगने पर मजबूर कर दिया। दरअसल स्वरा के ट्विटर हैंडल पर किसी शख्स ने अश्लील टिप्पणी की थी, जिसे फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने लाइक कर दिया। इसके बाद स्वरा ने उन्हें जबरदस्त तरीके से फटकार लगा दी, हालांकि बाद में सांसद ने अपनी गलती मानते हुए उनसे माफी मांग ली है। इसके बाद स्वरा ने भी...