राजनीती
December 30, 2019
झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन मोड में आ गए। शपथ लेने के तीन घंटे के भीतर ही हेमंत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई बैठक में साल 2017 में सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन का विरोध करने और पत्थगड़ी करनेवालों के 172 लोगों के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लेने का फैसला लिया गया।
इसमें देशद्रोह के 19 मामले भी शामिल हैं। कैबिनेट ने महिलाओं तथा नाबालिगों के यौन उत्पीड़न एवं...
December 29, 2019
पटना: 23 दिसमबर, 2019 को चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम औरंगाबाद गई जिसमें अमन बिरादरी. बिहार महिला समाज, हयूमन राईटस लॉ नेटवर्क, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय, डब्लू.एस.एस. के सदस्य थे। इस टीम ने बिहार के औरंगाबाद शहर का दौरा किया जिसमें उन घटनाओं की जांच की जो शहर के निवासियों के खिलाफ एक पूर्ण पुलिस क्रूरता में परिणत हुई।
21 दिसम्बर 2019 को राजद ने सी.ए.ए. और एन.आर.सी. के खिलाफ बंद का...
December 28, 2019
साधो, पिछले हफ्ते 19 दिसंबर को CAA और NRC के विरोध में मुम्बई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन था , जो पूर्णतया सफल रहा। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो हुए और CAA से अपनी असहमति जताई।
19 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करती बुजुर्ग महिला को ले जाती पुलिस। PC-AFP
साधो, मैं बात कुछ और बताने वाला हूँ। उस प्रोटेस्ट के दिन सुबह मेरे एक जानने वाले मिले। उनसे मेरी...
December 28, 2019
नई दिल्ली: नागिरकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच मानवाधिकार कार्यकताओं ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में ‘आतंक का राज’ है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि यहां की पुलिस CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को कुलचने के लिए लोगों पर झूठे...
December 28, 2019
मध्य प्रदेश सरकार बरगी जलाशय की ही तर्ज पर ही सरदार सरोवर जलाशय में भी मछली पकड़ने का ठेका बाहरी ठेकेदारों को देने का मन बना चुकी है। इसकी एक बानगी गत दिनों राज्य सरकार द्वारा जारी की गई निविदा से जाहिर हुई, जिसमें सभी बाहरी व्यक्तियों व संस्थाओं के नाम हैं। और इनसे कहा गया है कि वे आगामी 13 जनवरी, 2020 तक जनवरी तक निविदा भरकर व 10 लाख की निविदा शुल्क भुगतान करते हुए इस प्रक्रिया में शामिल...
December 28, 2019
नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) को लेकर बॉलीवुड भी बंट गया है। इस कानून के विरोध में बहुत सारी फिल्मी हस्तियां मुखर रुप से खुलकर सामने आ रही हैं वहीं, अनुपम खेर और परेश रावल जैसे कुछ अभिनेता इसका खुलकर समर्थन कर रहे हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर की जा रही दमनकारी कार्यवाही को लेकर बॉलीवुड...
December 26, 2019
सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया और देश के प्रधानमंत्री एनपीआर के बारे में आधी अधूरी जानकारी दे रहे हैं! वे कह रहे हैं कि एनपीआर 2010 में भी आयोजित किया गया था! क्या यह सत्य है? नहीं।
2010 में जब यह पहली बार तैयार किया गया था, तो इसमें माता पिता के जन्मस्थान का विवरण नहीं मांगा गया था जो इस बार मांगा गया है। यह विवादास्पद NRC के बीच एक स्पष्ट लिंक का संकेत देता है।
पिछले NPR में 15 आधारों पर...
December 26, 2019
उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई जिलों में भारी हिंसा देखने को मिली। इस दौरान पुलिस प्रशासन का दमनकारी रवैया भी प्रदर्शनकारियों को भड़काने में अहम भूमिका निभाता नजर आया। इस दौरान बीजेपी शासित राज्य यूपी में करीब 18 लोगों की जान जाने की खबर है। यूपी सरकार ने हिंसा में शामिल लोगों को कथित तौर पर वीडियो आदि के जरिए पहचानकर उनकी संपत्ति जब्त करने या हर्जाना वसूलने के आदेश दिए...
December 26, 2019
गृहमंत्री अमित शाह ने ए एन आई को दिए लंबे इंटरव्यू में कई बार साफ किया है कि जनसंख्या रजिस्टर (NPR) का नागरिकता रजिस्टर (NRC) से कोई संबंध नहीं है। अमित शाह ने उस दिन इंटरव्यू दिया जिस दिन कैबिनेट ने जनगणना और जनसंख्या रजिस्टर के लिए बजट की मंज़ूरी दी। वैसे 31 जुलाई 2019 की एक अधिसूचना से ही जनसंख्या रजिस्टर के शुरू करने की घोषणा हो चुकी है। यानि फैसला करीब 5 महीना पुराना है। बजट के बहाने इसे नया...
December 26, 2019
मेरठ में CAA और NRC के विरुद्ध प्रदर्शन में 5 लोगों की गोली से मौत की खबर है. 19 दिसंबर की घटना के बाद यूट्यूब चैनल चलचित्र अभियान की टीम ज़हीर, अलीम और आसिफ के परिवार से मिली. इन मृतकों के परिजनों का कहना है कि जबसे उन्होंने उनकी मौत की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी है, तब से पुलिस उन्हें लगातार धमका रही है. पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने कई बार मेनस्ट्रीम मीडिया को अपनी कहानी बताई...