राजनीती

February 22, 2020
लखनऊ। बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन (बिहार) और बिहार फुले-अंबेडकर युवा मंच के संरक्षक डॉ विलक्षण रविदास, रिहाई मंच के राजीव यादव, अब-सब मोर्चा के संस्थापक हरिकेश्वर राम, सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के रिंकु यादव, गौतम कुमार प्रीतम, अंजनी और नवीन प्रजापति ने संयुक्त तौर पर तमाम बहुजन संगठनों और बहुजन समाज से सड़क पर उतरकर बहुजनों (एससी, एसटी, ओबीसी व माइनॉरिटी) की एकजुटता को बुलंद करने की अपील की है।...
February 22, 2020
आरिफ मोहम्मद खान को मैं सुलझा हुआ राजनेता समझता था। भाजपा का समर्थन करने, गवरनर बनने और सीएए का समर्थन करने के बावजूद। उनके ताजा बयान के बाद मुझे लगने लगा है कि वे कुर्सी के लिए कुछ भी कहने करने वालों से अलग नहीं हैं। पद पर बने रहने के लिए उन्हें ऐसी बात करने की जरूरत नहीं है। भाजपा इस स्थिति में तो नहीं ही है कि ऐसी बातें नहीं करने पर उन्हें पद से हटा देगी। ना ही उन्हें इससे डरना चाहिए। ऐसे बयान...
February 22, 2020
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली एजेंसी यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (यूएससीआईआरएफ) ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएससीआईआरएफ के मुताबिक, ‘इसे लेकर गंभीर चिंता है कि देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से...
February 22, 2020
शाहीन बाग का आंदोलन स्वतंत्र भारत ही नहीं पूरे भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा "अहिंसक आंदोलन" है, फिर भी उच्चतम न्यायालय, पूरी सरकार और पूरी मीडिया इसके पीछे पड़ी है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिंसा हुई, काकोरी, चौरीचौरा जैसें हिंसक कांड हुए, असेंबली में बम फेंके गये, "तुम मुझे खून दो" जैसे हिंसा को बढ़ावा देते नारे लगे पर 70 वें दिन में प्रवेश कर रहे शाहीनबाग और...
February 22, 2020
विश्व भारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर राजघाट में प्रवेश करना मुश्किल होता है। देश के सबसे बड़े चोर इस दिन वहां टोपी लगाए नजर आते हैं और पूरे साल ये लोग वही करते हैं जिसका गांधी जी ने विरोध किया था। द टलीग्राफ ने इससे संबंधित खबर का शीर्षक लगाया है, कुलपति ने सबसे बड़े चोरों को टोपी लगाए देखा। प्रधानमंत्री जी आप उन्हें...
February 21, 2020
पटना. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिमों को लेकर एक बार फिर अपनी पार्टीलाइन पर चलते हुए जहर उगला है। बुधवार को बिहार के पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा- हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमान भाइयों को 1947 में ही पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था। सिंह के मुताबिक, 1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना...
February 21, 2020
दिल्ली के शाहीन बाग में 69 दिन से प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने कालिंदी कुंज से फरीदाबाद और जैतपुर की तरफ जाने वाले रास्ते को थोड़ी देर के लिए खोल दिया था। इसके बाद यूपी पुलिस ने फिर रास्ते को बंद कर दिया। 15 दिसंबर से ही बंद यह रास्ता नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली और फरीदाबाद की तरफ जाता है। दरअसल, शुक्रवार सुबह कालिंदीकुंज से फरीदाबाद जाने वाली सड़क पर बस खराब हो...
February 21, 2020
हैदराबाद। उद्धव ठाकरे सरकार में विधायक और एआईएमआईएम प्रवक्ता वारिस पठान के 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी वाले बयान पर पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक्शन लेते हुए उनपर (वारिस) मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी। पार्टी सूत्रों की मानें तो अब वारिस पठान बिना पार्टी की इजाजत के किसी भी जगह पर सार्वजनिक बयान नहीं दे पाएंगे। वारिस पठान के बयान के बाद से ही असदुद्दीन ओवैसी पर सवाल उठ रहे थे कि हमेशा...
February 21, 2020
1931 के बाद के बाद हमारे देश में कोई जातिवार जनगणना नहीं हुई। आख़िर क्या वजह है कि भारत सरकार ने अपने देश की सामाजिक सच्चाई को जानने से हमेशा मुँह चुराया? जो समाज सर्वसमावेशी नहीं होगा, उस पाखंड से भरे खंड-खंड समाज के ज़रिये अखंड भारत की दावेदारी हमेशा खोखली व राष्ट्र-निर्माण की संकल्पना अधूरी होगी। आख़िर जातिवार जनगणना की माँग क्यूं ज़रूरी है? वह इसलिए कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में अलग-अलग...
February 21, 2020
आज के हिन्दुस्तान टाइम्स में शाहीनबाग से संबंधित कोई खबर पहले पन्ने पर नहीं है। टाइम्म ऑफ इंडिया की खबर का अंग्रेजी में जो शीर्षक है वह हिन्दी में कुछ इस प्रकार होता - अगर रोड ब्लॉक खत्म होता है तो सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई ज्यादा गौर से करेगा। अखबार ने यह शीर्षक सिंगल इंवर्टेड कॉमा में लगाया है यानी यह अखबार की राय नहीं है। खबर पढ़ने से पता चलता है कि ऐसा संदेश सुप्रीमकोर्ट द्वारा नियुक्त...