राजनीती

April 12, 2020
लॉकडाउन के कारण वाराणसी में गरीबों की हालत लगातार बिगड़ रही है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें एक टाइम का भी भोजन नसीब नहीं हो रहा है। कुछ लोगों को एक टाइम का मिल भी रहा है तो किसी तरह पेट भर पा रहा है। पहले कई स्वयंसेवी संस्थाएं भोजन पहुंचाती रहीं लेकिन जिला प्रशासन की रोक के बाद स्थिति बिगड़ गई है। प्रशासन ने अब पुलिस थानों और चौकियों की मदद से...
April 11, 2020
बिहार के जहानाबाद जिले में समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण शुक्रवार को सदर अस्पताल में एक मासूम सरकारी अस्पताल की व्यवस्था की भेंट चढ़ गया। बताया जाता है कि मासूम को घर से अस्पताल पहुंचने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली और फिर बाद में सदर अस्पताल से पटना जाने के लिए भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सका। बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण बच्चे ने बेहतर इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।  एक...
April 11, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा सभी को पीपीई की आवश्यकता नहीं होती है। जिस चीज की जहां आवश्यकता है, वहीं पर इस्तेमाल किया जाए। लव अग्रवाल ने साफ कहा कि सिर्फ हाई रिस्क जोन में ही पीपीई का इस्तेमाल होता है। इसमें हेडगेयर, मास्क, बूट और कवर होता है। मोडरेट के लिए सिर्फ एन-95 मास्क और ग्लब्स की आवश्यक्ता होती है। कल ही ये भी खबर आई कि शाहदरा...
April 11, 2020
नरेंद्र मोदी क्यों हिट हैं? मैं जवाब हिंदू के भक्त मनोविज्ञान में बूझता हूं। हिंदुओं की इतिहासजन्य मुस्लिम ग्रंथि में वे सुरक्षा के अवतार हैं। अकेले सुरक्षा-संजीवनी का गोवर्धन पर्वत उठाए हुए हैं। हिंदूओं के सर्वज्ञ हैं। उनके श्रीमुख में हिंदूजन पृथ्वी का दर्शन करते हैं। छह साल की लीलाओं के बाद नरेंद्र मोदी आज कर्मयोगी (हार्ड वर्क) श्रीकृष्ण की तरह तर्जनी उंगली में कोरोना राक्षस को खत्म करने वाला...
April 10, 2020
जब दुनिया में कोरोना के खौफ से लोग जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। और नागरिक अपनी- अपनी सरकारों की आज्ञा का पालन कर रहे हैं। ऐसे समय में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कर रहे हैं। उनके ‘मन की बात’ देश के नागरिक शुरु से सुनते व मानते रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री ने कभी ‘जन की बात’ नहीं सुनी। आरोप है कि ‘जन की बात’ को सुनाने का जो...
April 10, 2020
देश भर में कोरोना के प्रसार के लिए जब तबलीगी जमात और निजामुद्दीन में आयोजित मरकज को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है तब महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पूछा है कि कोरोना वायरस के प्रसार के लिए क्या अमित शाह के नेतृत्व वाले केंद्रीय गृहमंत्रालय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। आप जानते हैं कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गए महीने यह धार्मिक आयोजन हुआ था और केंद्रीय गृहमंत्रालय इसे रोकने...
April 10, 2020
शिक्षा अधिकार अधिनियम भारत की संसद द्वारा पारित ऐसा कानून है जो 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी लेता है। 1 अप्रैल 2020 को इस कानून को पारित हुये एक दशक पूरे हो चुके हैं। उम्मीद थी कि इसके लागू होने के बाद देश के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। लेकिन दस साल पूरे होने के बाद इसे लागू करने में बरती गयी कोताहियों के अलावा खुद अपनी खामियों और अंतर्विरोधों के...
April 8, 2020
विश्व में कोरोना वायरस रोग कोविड-19 से दसियों लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं हालांकि मरने वालों की संख्या अभी लाख से कम है। कोरोना वायरस चीन के वुहान क्षेत्र में पहली बार 31 दिसम्बर को चिन्हित हुआ और 30 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उसे वैश्विक जन स्वास्थ्य आपदा घोषित किया, इसी दिन भारत में पहला मामला केरल में प्रकाश में आया और अब तक भारत में हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं और मरने वालों की...
April 8, 2020
ट्रम्प के सरेआम धमकाने के कुछ घण्टे बाद ही सुबह यह खबर आ गई कि भीगी बिल्ली बने मोदी जी ने तुरंत ही हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ड्रग को निर्यात करने की अनुमति दे दी। लेकिन इस घटना से एक आश्चर्यजनक बात और हुई कि शेयर बाजार जो पिछले एक महीने से गिरने के रोज नए रिकार्ड तोड़ रहा था वह अचानक आज उछल गया। दरसअल बाजार वो देखता है जो बड़े बड़े पोलिटिकल विशेषज्ञ भी नही देख पाते, बाजार को असलियत पता है कि...
April 7, 2020
कोरोना संकट के दौर में मुस्लिमों के नाम पर फेक न्यूज के सहारे बीजेपी को संजीवनी दे रहे न्यूज चैनलों आदि पर लगाम लगाने के लिए पीयूसीएल राजस्थान, सेंटर फॉर इक्विटी स्टडीज, राजस्थान, निर्माण एवं जनरल मजदूर यूनियन, मजदूर किसान शक्ति संगठन आदि ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग राजस्थान सरकार, पुलिस महानिदेशक राजस्थान पुलिस, जयपुर आदि को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। हम पूरा पत्र आपके...