राजनीती

June 20, 2020
नई दिल्ली। पूर्व लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार पर फिर हमला किया है। शनिवार को राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया है।  राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चीनी आक्रामकता के आगे भारतीय...
June 19, 2020
राजाजी नेशनल पार्क देहरादून के रामगढ़ रेंज में आशारोड़ी जंगल में दिनांक 16 व 17 जून 2020 को क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली के नेतृत्व में वन विभाग की हथियारबन्द फोर्स द्वारा देहरादून-दिल्ली हाईवे से करीब 500 मीटर अन्दर जंगल में गुलाम मुस्तफा के डेरे पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन ने कहा कि पुलिस मुस्तफा के डेरे पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची...
June 19, 2020
केंद्र सरकार  ने कमर्शियल खनन के लिए 41 कोयला ब्लॉकों, जिसमें झारखंड के 20 ब्लॉक शामिल हैं, की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी। केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ झारखंड जनाधिकार महासभा ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महासभा ने कहा कि यह फिर से केंद्र सरकार के घोर पूंजीवाद को बेनकाब करता है। विडंबना यह है कि इस कदम को एक आत्मनिर्भर पहल...
June 19, 2020
कूटनीति और रणनीति की भाषा बारीक होती है। इसे चुनावी भाषा से अलग रखा जाना चाहिए। व्हाट्स एप यूनिवर्सिटी की मीम से मुल्क को न समझें। चीन ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर क़ब्ज़ा किया है या नहीं , क्या भारतीय सीमा क्षेत्र में क़ब्ज़ा कर लिया है , इन प्रश्नों का जवाब क्या प्रधानमंत्री की पहली प्रतिक्रिया में मिलता है ? पहले आप कल का बयान पढें और फिर पुलवामा हमले के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया को...
June 19, 2020
नई दिल्ली। मणिपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां भाजपा की सरकार संकट में है। दरअसल कांग्रेस ने 18 जून को सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल को फ्लोर टेस्ट कराने और बहुमत साबित करने का मौका देने के लिए लिखा है। बीजेपी के तीन विधायकों ने बुधवार को इस्तीफा देते हुए जहां कांग्रेस ज्वाइन कर लिया, वहीं सहयोगी दलों और निर्दलीय समेत कुल 6 अन्य विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले लिया...
June 19, 2020
नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया से लिए गए 67 करोड़ रुपये के ऋण से जुड़े कथित आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और जालसाजी के सिलसिले में महाराष्ट्र के भाजपा नेता मोहित कंबोज तथा चार अन्य के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में पूर्ववर्ती अव्यान ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड और केबीजे होटल्स गोवा प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के...
June 18, 2020
मई की भीषण गर्मी जारी थी। देश कुछ सुविधाओं को छोड़ पूरी तरह से लॉक था। मजदूरों का पलायन पैदल लगातार जारी था। दोपहर का वक्त था। गांव की तरफ जाने वाली सड़क से लगते चौराहे पर चाय पान की दुकान पर कई लोग इकट्ठा होकर अपनी दिनचर्या पूरी कर रहे थे। यहां लॉक डाउन का असर कभी न दिखा। पुलिस के साहेब लोग आते दुकान बंद कराने पर चाय में से उड़ती इलायची की खुशबू उन्हें चाय पीने पर विवश कर देती। जाते-जाते साहब लोग...
June 18, 2020
नई दिल्ली। भारत को बुधवार को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए हुए चुनाव में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 192 मत पड़े, जिनमें से 184 मत भारत के पक्ष में रहे। चुनाव में 192 सदस्य देशों ने मतदान किया और जीत के लिए 2/3 बहुमत यानी 128 मतों की आवश्यकता थी। संयुक्त...
June 18, 2020
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में प्राप्त अनुदान को नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने के संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। द वायर की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस अशोक भूषण, एसके कौल और एमआर शाह की पीठ ने केंद्र को इस मामले पर चार हफ्ते के भीतर हलफनामा दायर कर जवाब देने को कहा है...
June 18, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान में 'चीन का जिक्र नहीं होने' को लेकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें 'गुमराह करने' के बजाय सामने आकर जवाब देना चाहिए। राहुल ने यह सवाल भी किया कि जवानों की शहादत पर दुख प्रकट करने में राजनाथ सिंह को दो दिन का समय क्यों लगा? उन्होंने कहा कि अगर यह इतना दर्दनाक था तो अपने ट्वीट में चीन का नाम न लेकर भारतीय सेना का...