राजनीती
September 21, 2020
कल सदन में लोकतंत्र में तानशाही कैसे चलाई जाती है इसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिला। किसान बिल के संदर्भ में विपक्षी दल चाहते थे कि राज्यसभा में मत विभाजन के जरिए यह साफ हो कि कौन इस बिल के पक्ष में है और कौन विरोध में। चूंकि मोदी सरकार की राज्यसभा में स्थिति डांवाडोल थी नंबर्स पर संदेह था इसलिए विपक्ष बिल पास कराने के लिए बहुमत का आंकड़ा जोड़ता ही रह गया और दोनों कृषि बिल ध्वनि मत से ही पारित बता...
September 21, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कृषि विधेयक किसान की सुरक्षा करेंगे। आजादी देंगे। किसान देश में कहीं भी फसल बेच सकेंगे। उनकी सरकार किसानों को एमएसपी के जरिए उचित मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं कि मोदीजी का साफ़ कहना है, हमें प्रेशर पॉलिटिक्स से नहीं दबना है। हमारा संकल्प जनता को राहत देना है, हम देकर रहेंगे। वहीं, किसान कहते हैं कि सरकार को राहत या आजादी...
September 21, 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में ऐलान किया है कि आदिवासियों के छोटे आपराधिक मामले वापस लिए जाएंगे। यह स्वागत योग्य कदम है।
दरअसल हाल ही में राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। प्रदेश के अंदर जेल में बंद कैदियों के आंकड़ों की बात करें तो आलम यह है कि विचाराधीन...
September 21, 2020
सांसदों का वोटिंग हक़ छिनना, राज्य सभा टीवी का म्यूट हो जाना, उपसभापति के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाना ऐतिहासिक.
पिछले तीन वर्षों से कर्ज मुक्ति और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कुल लागत का डेढ़ गुना दाम की मांग पर चल रहे देश के किसानों का आन्दोलन अब नए मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है.
संसद में विपक्ष और सड़कों पर किसानों के जोरदार हंगामे के बीच कृषि सुधार से सम्बंधित दो बिल राज्यसभा में...
September 19, 2020
इस बार आईपीएल के साथ जमकर ऑनलाइन जूए से सम्बंधित गेम्स को प्रमोट किया जा रहा है. कल पेटीएम पर जो गूगल ने प्रतिबंध लगाया था वह इसी से जुड़ा हुआ था लेकिन 4 घण्टे में ही पेटीएम ने गूगल से समझौता कर लिया. लेकिन इस घटना ने भारत मे बढ़ती ऑनलाइन स्पोर्ट्स गैंबलिंग की तरफ हमारा ध्यान खींच लिया है.
‘ऑनलाइन गेमिंग इन इंडिया 2021’ रिपोर्ट में बताया गया कि भारत का ऑनलाइन गेमिंग उद्योग जो...
September 19, 2020
लखनऊ। यूपी में समूह ख और ग की सरकारी नौकरियों में 5 साल संविदा पर रखे जाने के योगी सरकार के प्रस्ताव का चौतरफा विरोध हो रहा है। प्रतियोगी छात्रों और राजनीतिक दलों के विरोध से घिरी यूपी की योगी सरकार अब बैकफुट पर आ गई है। सरकार न सिर्फ इससे मुकर गई है, बल्कि यह भी साफ़ कर दिया है कि सरकारी नौकरियों में नये नियम लागू किये जाने का कभी कोई फैसला ही नहीं हुआ।
सरकार की तरफ से सूबे के डिप्टी सीएम...
September 19, 2020
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए जा रहे कृषि विधेयकों के खिलाफ शुक्रवार को पंजाब में किसान संगठनों ने विरोध और तेज कर दिया है। शुक्रवार को बठिंडा, पटियाला, मोगा, होशियारपुर, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन जिलों में प्रदर्शन किया गया। मुक्तसर के गांव बादल में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निवास के बाहर चल रहे प्रदर्शन के दौरान एक किसान प्रीतम सिंह की जहर निगल लेने से मौत हो गई...
September 18, 2020
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने कृषि विधेयक के ख़िलाफ़ केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बादल का इस्तीफा सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक कड़ा कदम है। उनका इस्तीफा तीन अध्यादेशों के विरोध में था। मोदी सरकार द्वारा व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा प्रदान करना) विधेयक, 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020...
September 18, 2020
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम सरकार को एक व्यक्ति को एक लाख रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है। पीड़ित की बिश्वनाथ जिले में अपनी चाय की दुकान में है। उस पर आरोप था कि अप्रैल 2019 में उसने चाय की दुकान में गोमांस बेचा। इसके बाद भीड़ ने उसकी बहुत पिटाई की थी। उसी मामले में एनएचआरसी ने उक्त आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि चार सप्ताह के भीतर आरोपियों के खिलाफ उसे रिपोर्ट नहीं...
September 18, 2020
मौजूदा केंद्र सरकार विद्युत अधिनियम 2003 में व्यापक संशोधन करने जा रही है, जिससे निजी क्षेत्र की कंपनियों को सिर्फ मुनाफे से मतलब रहेगा पर उसका कोई दायित्व नहीं होगा और सारे जोखिम और नुकसान जनता पर लाद देगा। इस नये विधेयक को 17 अप्रैल 2020 को प्रस्तावित किया गया,जब पुरा देश लाक डाउन में फंसा हुआ था। इसके साथ ही लोगों को इस पर टिप्पणी करने के लिये महज 21 दिन दिये गए, जब खासकर जब लोगों के...