राजनीती
March 31, 2021
अहमदाबाद। इशरत जहां एनकाउंटर केस में सीबीआई कोर्ट ने तीन पुलिस अधिकारियों को बरी कर दिया है। अदालत ने तरुण बरोट और जीएल सिंघल समेत तीन पुलिस अफसरों को केस से बरी कर दिया है। ये तीनों अधिकारी ही इस केस में आखिरी तीन आरोपी थे, जिन्हें बरी कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कुछ अधिकारियों को पहले ही कोर्ट से बरी किया जा चुका है। जून 2004 में गुजरात पुलिस पर इशरत जहां, जावेद शेख उर्फ प्राणेश पिल्लई और...
March 31, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एत्मादपुर थाना के छलेसर चौकी इलाके में झरना नाला के जंगल में सोमवार शाम को तीन युवकों ने पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने पहले पति-पत्नी की बाइक रोकी। इसके बाद जंगल में ले जाकर मारपीट व गैंगरेप किया। आरोपियों ने दोनों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने के बाद जान से मारने की धमकी दी।
पति को बंधक बना पत्नी से दुष्कर्म किया। दस...
March 31, 2021
मेरठ। उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर पॉज़िटिव निगेटिव का खेल चल रहा है। सहारनपुर में हुए इस अनूठे भंडाफोड़ के बाद डॉक्टरों ने इसे साजिश का 'खेला' बताया है। मामला सहारनपुर के V-Bros Hospital का है जहां शनिवार 27 मार्च को 38 डॉक्टर व कर्मचारी कोविड पॉजिटिव मिले थे जो अगले ही दिन 28 मार्च को सभी 38 के 38 कोरोना निगेटिव आ गए। इस बीच हॉस्पिटल सील होने से खासी बदनामी भी हुई। जिसे लेकर...
March 31, 2021
महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में ख़तरनाक स्तर पर पंहुची कोरोना संक्रमण की दर
कोरोना महामारी के संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो चुका है. देश के कुछ राज्यों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए राज्यों में कई सख्त पाबंदियां फिर से लौट आई हैं. कोरोना की वजह से नई चुनौतियां खड़ी हो गयी है, सरकार द्वारा तमाम तरह की चौकसी भी बरती जा रही है. आम जनता के लिए कई तरह की हिदायतें भी...
March 31, 2021
हाथरस। सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा निवासी एक युवक ने अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु मांगी है। बैनर के साथ फोटो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम राजेश कुमार ने एडीओ पंचायत के साथ घर जाकर जांच की। युवक का जॉब कार्ड बनवा दिया है।
गांव महरारा निवासी राजपाल सिंह कुशवाहा का कहना है कि वह घर में अकेला कमाने वाला है। मां काफी बुजुर्ग हैं। पिता चार साल पहले दुनिया छोड़ गए। उसे...
March 31, 2021
सीबीआई और राज्य SIT ने अदालत को सूचित किया कि वे मुकदमा शुरू कर सकते हैं लेकिन बड़ी साजिश की जाँच जारी रहेगी
लाइव लॉ के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और विशेष जांच दल (SIT) ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है कि वे तर्कवादी गोविंद पानसरे और नरेंद्र दाभोलकर की हत्याओं के मामले में परीक्षण शुरू करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, एजेंसियों ने प्रस्तुत किया कि बड़ी साजिश...
March 31, 2021
नई दिल्ली। म्यांमार में सेना के तख़्ता पलट के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे ऐसे प्रदर्शनकारी, जो फौज़ की दमनकारी कार्रवाई से जान बचाने के लिए भारत आ सकते हैं, उनके लिए मणिपुर सरकार की ओर से फरमान जारी किया गया था। मणिपुर की बीजेपी सरकार ने अफ़सरों से कहा था कि वे म्यांमार से आने वाले शरणार्थियों के लिए रहने और खाने का इंतजाम न करें। लेकिन सूत्रों के मुताबिक़, इसकी आलोचना होने के बाद...
March 30, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को BJP कार्यकर्ता की मां शोवा मजूमदार की मौत का आरोप भाजपा पर ही मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि उनके (BJP) पास अपनी पार्टी की एक और महिला की हत्या कराने का प्लान है। ये लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से लाए गुंडों से महिला की हत्या कराएंगे और दोष बंगाल पर मढ़ देंगे।
ममता बनर्जी...
March 30, 2021
'एमएसपी था एमएसपी हैं एमएसपी रहेगा', के शोर-शराबे के बीच उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में गन्ना किसानों के साथ 'एमएसपी' के नाम पर धोखे का बड़ा खेल उजागर हुआ है। महंगाई से बढ़ती लागत के बीच उत्तर प्रदेश में चार साल से गन्ने के दाम नहीं बढ़े हैं वहीं ताजा खुलासा गन्ना किसानों को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा तय एमएसपी (एफआरपी) के भी नहीं मिल पाने का है। बात करें तो प्रदेश की तकरीबन आधी चीनी मिलों...
March 29, 2021
अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन द्वारा वनाधिकार मान्यता कानून के क्रियान्वयन को लेकर तीन दिन के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सरकार द्वारा व्यक्तिगत एवं सामूहिक वनाधिकारों की अनदेखी तथा बड़े पैमाने पर दावे फार्मों के निरस्तीकरण आदि को लेकर रोष जताया। साथ ही, वनाधिकार आंदोलन को अखिल भारतीय स्तर पर मजबूत करने तथा वन विभाग को जंगल से खदेड़ने तक चैन से नहीं बैठने का भी ऐलान किया। ...