राजनीती
April 22, 2021
नई दिल्ली। ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा कि हमें आश्चर्य है कि सरकार ज़मीनी सच्चाई से वाकिफ ही नहीं है। यह नेशनल एमरजेंसी है। देश में हजारों लोग मर रहे हैं, लेकिन आपकी प्राथमिकता स्टील प्लांट चलाना है?
दरअसल कोरोना संकट के बीच दिल्ली के मैक्स अस्पताल ने आरोप लगाया है कि उसके यहां आने...
April 22, 2021
जलवायु परिवर्तन पर विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन 22 और 23 अप्रैल को होगा। इस बार यह शिखर सम्मेलन वर्चुअल होगा और इसमें दुनिया के 40 शीर्ष नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उनका भाषण पहले ही सत्र में होगा। जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह पहला मौका होगा, जब चीन के राष्ट्रपति के साथ वे एक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से...
April 22, 2021
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को छठे चरण की वोटिंग चल रही है। 4 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग की जा रही है। कोरोना काल में भी पोलिंग बुथ के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह 7 बजे से पहले ही लोग वोट डालने के लिए पहुंच चुके हैं। एक करोड़ से भी ज्यादा मतदाता मुकुल राय व उनके बेटे सहित 306 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य का फैसला करने वाले हैं।
गुरुवार...
April 22, 2021
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच टिकरी व सिंधु बॉर्डर पर फिर से किसानों का जमावड़ा बढ़ना शुरू हो गया है। वहीं, बुधवार को पंजाब के डेढ़ हजार गांवों से 20 हजार से ज्यादा किसान दिल्ली टिकरी बॉर्डर के लिए निकले हैं। इनमें 60 फीसदी महिलाएं हैं क्योंकि पुरुष खेतों में व्यस्त हैं। इसलिए महिलाएं कमान संभालेंगी। खास है कि पंजाब, हरियाणा में पाबंदियों और दिल्ली में कर्फ्यू की घोषणा के बाद पहला बड़ा काफिला...
April 22, 2021
नई दिल्ली। ऑक्सीजन को लेकर मची लूटमार की स्थिति के बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर भी यही स्थिति बनती दिख रही है। कोरोना वैक्सीन के अलग अलग रेट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे देश में वैक्सीन की एक समान कीमत होनी चाहिए। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम को निजी हाथों में और बाजार के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की वैक्सीन...
April 21, 2021
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव केस में एक बार फिर नया खुलासा हुआ है। अमेरिका की एक डिजिटल फॉरेंसिक लैब ने कहा है कि हैकर ने मानवाधिकार कार्यकर्ता रोना विल्सन के लैपटॉप में 30 से ज्यादा डॉक्युमेंट अपलोड किए थे। यह काम महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में जनवरी 2018 में हुई हिंसा के कुछ दिनों बाद किया गया था ताकि उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया जा सके। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने मेसाचुसेट्स स्थित...
April 21, 2021
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने 21 अप्रैल को कोरोनावायरस की वैक्सीन Covishield की कीमत तय कर दी है। कंपनी अब ये दवाएं सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को बेच पाएगी। राज्य सरकारें 400 रुपए प्रति डोज के हिसाब से ये दवा खरीद पाएंगी। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में एक डोज वैक्सीन के लिए 600 रुपए चुकाने होंगे।
सीरम इंस्टीट्यूट ने बताया कि वैक्सीन के कुल प्रोडक्शन का 50 फीसदी भारत सरकार...
April 21, 2021
मुंबई। महामारी के इस काल में एक दुखद घटना में, महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहे 22 मरीजों की बुधवार को मृत्यु हो गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार, इन मौत के पीछे ऑक्सीजन टैंकर से गैस लीक होने का कारण बताया जा रहा है। मंत्री इस पूरी घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। पहले खबर आई थी कि 11 लोगों की मौत हुई, अब ये आंकड़ा बढ़ गया है।...
April 21, 2021
मंगलवार को दिल्ली सरकार की ओर से हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया और कहा कि दिल्ली सरकार प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने, खाने और उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करेगी।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार लॉकडाउन के दौरान प्रवासी, दैनिक व निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की भलाई के लिए प्रतिबद्घ है। सरकार ने लॉकडाडन में उनकी रहने, खाने-पीने, कपड़े व दवा इत्यादि की व्यवस्था...
April 21, 2021
उत्तर प्रदेश की एक मशहूर और दिग्गज पत्रकार, पाइनियर अख़बार की राजनीतिक संपादक तविषी श्रीवास्तव की कोरोना के चलते मौत हो गई। इस बारे में वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश कुमार ने जो टिप्पणी की है वह दिलचस्प है क्योंकि इस समय हालात इतने खराब हैं कि राजनीतिक जान पहचान भी जान नहीं बचा पा रहीं।
उन्हें मौत सामने दिख रही थी। कुछ घंटे पहले ही एक पत्रकार साथी से अपील की कहा, ‘मुझे मरने से बचा लें।...