6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट के बाद 1,50,101 नए नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। जिलाधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई। राज्य में कुल मिलाकर लगभग 2 करोड़ 4 लाख 39 हजार मतदाता कम हुए हैं।

फोटो साभार : एएनआई (फाइल फोटो)
एसआईआर के अंतर्गत वाराणसी जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। नई सूची के अनुसार, पिछली सूची की तुलना में 4,23,102 मतदाता कम हो गए हैं। अब जिले में कुल 27,30,603 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 14,86,874 पुरुष, 12,43,611 महिलाएं और 118 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया था। उस दिन जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3153705 (पुरुष-1699615, महिला-1453939, थर्ड जेंडर-151) थी। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची (10 अप्रैल) में मतदाताओं की कुल संख्या 27,30,603 है।
हालांकि 6 जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट के आधार पर मतदाता सूची में 1,50,101 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। उस समय सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 25,80,502 थी। पुनरीक्षण अवधि के दौरान 1,94,239 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 44,138 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।
6 जनवरी से 6 मार्च के बीच प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया। आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराईं।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और उनका संग्रह भी किया। 6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया गया, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 25,80,502 थी। इनमें 14,15,247 पुरुष, 11,65,145 महिलाएं और 110 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे।
बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों में शिवपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ) नीतिन सिंह, उत्तरी क्षेत्र के एआरओ आनंद मोहन उपाध्याय, दक्षिणी के एआरओ देवेंद्र कुमार तथा कैंट क्षेत्र की एआरओ शिवानी सिंह मौजूद रहे।
वेबसाइट पर देखें मतदाता सूची
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे कार्यालय समय के दौरान संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिले की वेबसाइट के माध्यम से भी मतदाता सूची देखी जा सकती है। [https://varanasi.nic.in/deo-portal/](https://varanasi.nic .in/deo-portal/) पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है. राज्य में कुल वोटरों की संख्या 15.44 करोड़ से घटकर 13.39 करोड़ रह गई, यानी करीब 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक यह कमी डुप्लीकेट, मृत और शिफ्ट हुए मतदाताओं के नाम हटाने से आई है।
Related
“Inside the SIR”: पुस्तिका ने मतदाता सूची संशोधन में ‘यांत्रिक रूप से मताधिकार से वंचित करने’ को लेकर चिंता जताई
SIR के बाद बंगाल की वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने पर मुस्लिम व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली