युवा पुजारी का कहना है कि झूठी शिकायतों और खराब माहौल की वजह से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी, जबकि अधिकारियों ने बयान दर्ज किए हैं और यूनियनों ने कार्रवाई का वादा किया है।

केरल के एर्नाकुलम जिले के अलंगद में एक दलित पुजारी ने CPM से जुड़े देवास्वोम एम्प्लॉइज कन्फेडरेशन पर जातिगत भेदभाव, धमकियों और झूठी शिकायतों का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है।
पुजारी पी.आर. विष्णु का दावा है कि गलत तरीकों को मानने से इनकार करने पर उनके खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई और काम का माहौल खराब कर दिया गया।
23 वर्षीय विष्णु अलंगद के मलिकम्पीडिका वथुरक्कावु मंदिर में नियमित पुजारी की जगह अंशकालिक (पार्ट-टाइम) पुजारी के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें यह नौकरी चार महीने पहले मिली थी, जब त्रावणकोर देवास्वोम रिक्रूटमेंट बोर्ड ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद उनका चयन किया था। कुछ ही महीनों में मंदिर को कथित तौर पर विष्णु के खिलाफ फर्जी पतों से झूठी शिकायतें मिलने लगीं।
विष्णु ने द टेलीग्राफ़ को बताया कि वे सनातन धर्म के प्रति अपने प्रेम के कारण इस पेशे की ओर आकर्षित हुए थे, जिसके चलते उन्होंने तांत्रिक पूजा की कड़ी ट्रेनिंग ली।
विष्णु ने कहा, “मुझे चोर साबित करने की कोशिश की गई। मुझे यह जानकर झटका लगा कि मूर्ति पर लगे सोने के आभूषण हटाकर नकली आभूषण लगा दिए गए थे। मुझे शक हुआ और मैंने मूर्ति के आभूषण की गुणवत्ता जांचने के लिए एक सुनार से सलाह ली। मैं चोर कहलाए जाने से बाल-बाल बच गया।”
दिहाड़ी मजदूर पी.के. रमेशन और गृहिणी सौम्या रमेशन के बेटे विष्णु का कहना है कि उनके परिवार को भी निशाना बनाया जा रहा है। विष्णु ने कहा, “एक स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ मैंने जो पहले पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी, उसे वापस लेने के लिए अलग-अलग तरफ से दबाव डाला जा रहा है। बुधवार को TDB अध्यक्ष के कार्यालय से मुझे फोन आया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मेरा बयान दर्ज किया। मैंने उनसे कहा कि यदि वे मुझे बेइज्जत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, तो मैं अपने इस्तीफे पर दोबारा विचार करूंगा।”
देवास्वोम एम्प्लॉइज कन्फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष प्रजीत कुमार ने कहा, “हमारा संगठन हमारे पुजारियों के खिलाफ किसी भी तरह के जातिगत भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगा, क्योंकि उनका चयन TDB कमिश्नर द्वारा किया गया है। हम उन TDB कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने विष्णु को बेइज्जत किया है।”
Related

मध्य प्रदेश: दलित के घर खाना ‘गौहत्या’ से बड़ा पाप? गंगा नहाने और जीवित पिता का पिंडदान करने का पंचायत का फरमान