उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए सहारनपुर सहित वेस्ट यूपी व रूहेलखंड के 9 जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। साथ ही गोवा की 40 और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर आज वोट डाले जाने हैं। इन सीटों पर 586 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला आज मतदाता करेंगे। वेस्ट यूपी के इन जिलों में सुबह से वोटरों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सहारनपुर जिले में 9 बजे तक करीब 12.5% मतदान हुआ है। इसके अलावा, बेहट में 15 प्रतिशत, रामपुर मनिहारान में 15 प्रतिशत, गंगोह विधानसभा में 11% मतदान हुआ है।

दूसरे फेज में यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन 55 सीटों में से भाजपा ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं। वहीं, सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। पिछली बार सपा और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। सपा के 15 सीटों में से 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते थे। हालांकि, इस बार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), सुभासपा जैसी कई छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस इस बार अकेले प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपनी किस्मत आजमा रही है तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पार्टी बसपा भी इन मुकाबलों में टक्कर दे रही है।
दूसरे चरण के चुनाव से ठीक पहले ANI को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि बीजेपी इस बार भी 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 80 फीसदी बनाम 20 फीसदी का है। हालांकि, उन्होंने सफाई दी कि '80-20' वाली टिप्पणी 'धर्म-जाति' के संदर्भ में नहीं की है। योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वे हैं जो प्रगति का समर्थन करते हैं जबकि 20 प्रतिशत लोग हर चीज का विरोध करते हैं और नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 854 उम्मीदवारों में करीब 147 प्रत्याशियों (25 फीसद) के विरूद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स (ADR) ने बुधवार का यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 586 उम्मीदवारों में से 584 के हलफनामों का विश्लेषण किया। इन 584 में से 147 उम्मीदवारों ने घोषित किया कि उनके विरूद्ध आपराधिक मामले में हैं जबकि 113 ने अपने विरूद्ध गंभीर आपराधिक मामले लंबित होने की घोषणा की है. बड़े राजनीतिक दलों में सपा के 35, कांग्रेस के 23, बहुजन समाज पार्टी के 20, भारतीय जनता पार्टी के 18, राष्ट्रीय लोकदल के एक एक, आम आदमी पार्टी के सात उम्मीदवारों ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामले लंबित होने की बात मानी है।
वहीं, उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर आज ही वोट डाले जा रहे हैं। इन 70 सीटों पर बीजेपी कांग्रेस और आप समेत कई पार्टियों के 632 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। यहां वोटिंग के लिए 11,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया जाना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं।
कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चौथी विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदाता होगा। करीब 21 साल पहले बने उत्तराखंड में पिछले चार विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। आम आदमी पार्टी ने भी सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारा है।
उधर, गोवा की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य के करीब 11 लाख मतदाता इन 301 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। परंपरागत रूप से गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता रहा है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से इस बार मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विपक्ष के नेता दिगंबर कामत के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ, रवि नाइक और लक्ष्मीकांत पारसेकर अलग अलग पार्टियों से किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और आप के सीएम दावेदार अमित पालेकर भी मैदान में हैं।
Related: