लखनऊ। उत्तरप्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के चलते निधन हो गया है। वे योगी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं।

18 जुलाई को कोरोना संक्रमित होने के बाद लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार के दूसरे लोगों के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबर है।
कमला वरुण के निधन पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, मैं कैबिनेट मंत्री कमलारानी वरुण के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वे कोरोना संक्रमित थीं और SGPGI हॉस्पिटल में इलाज करवा रही थीं। वे एक लोकप्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। कैबिनेट के हिस्से के रूप में उन्होंने अच्छा काम किया।
कमला वरुण कानपुर के घाटमपुर सीट से 2017 में चुनाव जीती थीं। इससे पहले 1996 में वे घाटमपुर (सुरक्षित) सीट से पहली बार सांसद बनी थीं, 1998 में वे इसी सीट पर दूसरी बार जीतीं। लेकिन 1999 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।