नई दिल्ली। राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विपक्षी भाजपा कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तर्ज पर उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। खबरों के मुताबिक राज्य में पार्टी के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस विधायकों के अलावा सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों को भी लालच दिया जा रहा है और लोकतांत्रिक रूप से से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि कुछ कांग्रेस विधायकों को 25 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई है। हालांकि उनका कहना था कि सभी विधायक एकजुट हैं। खबर है कि फिलहाल कांग्रेस ने अपने विधायकों को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है और उन पर निगरानी कड़ी कर दी है। उधर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस का खुद का घर सुरक्षित नहीं है और उसे अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है।
राजस्थान की 200 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 107 विधायक हैं। इनमें छह विधायक वे हैं जो बीते साल बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए। इसके अलावा 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं।