महिलाये
May 6, 2019
जातीय भेदभाव और सामाजिक अन्याय ने एक बार फिर दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में दूसरी जाति के लड़के से शादी करने वाली अपनी बेटी और उसके पिता को आग लगा दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोहार समुदाय की रुक्मणि रणसिंह के शरीर का 70 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, इसके बाद उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं पासी समुदाय का उसका 23 वर्षीय पति रणसिंह के शरीर का...
May 4, 2019
नई दिल्ली: केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया है। सीबीआई ने कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की कथित रूप से हत्या की थी और एक श्मशान घाट से ‘‘हड्डियों की पोटली'' बरामद हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में करीब 34 लड़कियों के साथ...
May 2, 2019
हाल के दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मध्यम आयु की एक महिला ने छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों के रेप होने बात कही है। जिसके बाद आसपास की अन्य लड़कियों ने महिला की आलोचना की और माफी मांगने को कहा।
वीडियो में कुर्ती पहने और छोटे बाल रखे हुए यह महिला जरूर मॉडर्न लग रही है पर इनका कथन समाज की रुदीवादी सोच का सच बयां कर रहा है। यह वायरल वीडियो आज देश में...
April 26, 2019
नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अक्सर अपने बयानों से मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटके हैं। दरअसल उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया गया है। बिप्लब देब यह आरोप उनकी पत्नी ने लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम की पत्नी नीती ने नई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में तलाक के लिए उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया...
April 25, 2019
नई दिल्ली। गुजरात दंगो की पीड़िता बिलकिस बानो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिले 50 लाख का निर्णय ले चुकी हैं । सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दूसरे दिन बिलकिस बानो ने मीडिया से बातचीत की। बिलकिस ने कहा कि वो इस धनराशी के कुछ हिस्से को अपने जैसे अन्य सांप्रदायिक हिंसा और रेप पीड़ितो के उत्थान के लिए उपयोग करेंगी।
बातचीत के दौरान बिलकिस ने कहा " सुप्रीम कोर्ट से मिले धन के कुछ...
प्रज्ञा ठाकुर बोलीं: गौमूत्र से मेरा कैंसर हुआ ठीक, गाय पर हाथ फेरने से ब्लड प्रेशर करती हूं कंट्रोल
April 23, 2019
मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। जिन्हें मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों अपने बयानों से सुर्खियों में है। मंगलवार को एक निजी टेलीविजन न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गौ-धन के सेवन से उनका कैंसर ठीक हुआ है।
इंडिया टुडे टीवी से बातचीत...
April 23, 2019
नई दिल्ली: 2002 गुजरात दंगा बिलकिस बानो रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सर्वोच्च न्यायालय ने गुजरात सरकार को दंगा मामले की पीड़िता बिलकिस बानो 50 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही अदालत ने पीड़िता को सरकारी नौकरी और आवास देने को भी कहा है। कोर्ट ने गुजरात सरकार निर्देश दिया था कि 2002 के बिलकिस बानो मामले में दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दो सप्ताह के...
April 13, 2019
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 'अली' और ‘बजरंगबली' को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि योगी की पार्टी को ना तो 'अली' का और ना ही 'बजरंगबली' का वोट पडे़गा।
मायावती ने यहां महागठबंधन प्रत्याशी सपा के धर्मेन्द्र यादव के समर्थन में एक रैली में कहा, '‘लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से योगी की पार्टी को ना...
April 12, 2019
नई दिल्ली। प्रोफेसर नजमा अख्तर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह संस्थान की पहली महिला कुलपति हैं। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया अधिनियम 1988 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए भारत के राष्ट्रपति ने जामिया के विजिटर की हैसियत से नई दिल्ली स्थित एनआईईपीएम में प्रोफेसर नजमा अख्तर को पांच साल के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया का...
April 5, 2019
जयपुर। 4 अप्रैल 2019 को ‘औरतें उठी नहीं तो ज़ुल्म बढ़ता जाएगा-महिला मार्च बदलाव के लिए’ की एक रैली का आयोजन जयपुर शहर में किया गया।
देश भर के अन्य शहरों की तरह यहां भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। 20 से अधिक महिला समूह और जन संगठनों की महिलाओं ने इसमें भाग लिया।
राजस्थान की तपती दोपहरी में 42 डिग्री टेम्परेचर में जयपुर की सड़कों पर 200 से अधिक औरतों ने मार्च किया। बूढ़ी,...