आगरा की संजलि और उत्तराखंड की नेहा की हत्या के विरोध में महिला संगठनों का प्रदर्शन

Written by Sabrangindia Staff | Published on: December 28, 2018
जयपुर: हाल ही में हुई संजली व नेहा की हत्या के विरुद्ध जयपुर के महिला संगठनों ने प्रदर्शन करने का निर्णय किया है। इस मामले पर जयपुर के समस्त महिला संगठनों की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि आगरा की स्कूली छात्रा संजली (कक्षा 10) व पौडी गढवाल, उतराखण्ड की कॉलेज छात्रा नेहा (बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष) दोनों की हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वे पढ़ना चाहती थीं और उन दोनों ने उनके पीछे पडे लडकों को मना कर दिया था की वे उनसे कोई रिश्ता नहीं चाहती थीं। उनके ना बोलने से, उनके मना करने के कारण उनकी हत्या कर दी गई। बहुत ही निर्मम तरीके से उन्हें जला दिया गया।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्या लड़कियों का हक नहीं है लड़कों को मना करने का ? क्या वे अपने तरीके से जीवन नहीं जी सकतीं, अपना जीवन खुद से निर्धारण नहीं कर सकतीं। क्या औरत की अपनी स्वायता नहीं हो सकती या मनमर्जी से नहीं रह सकती है।

इन दोनों लड़कियों की हत्या के विरूद्ध व लड़कियों और महिलाओं की स्वायता के लिये हम 28 दिसम्बर 2018 को सांय 4.30 बजे से अल्बर्ट हाल के सामने, रामनिवास बाग, जयपुर पर नाटक, गीत, कविता, भाषण आदि के जरिये विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

संपर्क सूत्र: भँवर लाल कुमावत (पप्पू)-9887158183, सुभा -9950070515

बाकी ख़बरें