योगी राज में लड़खडाई सुरक्षा व्यवस्था, बैखोफ बदमाशों ने बीच सड़क पर लड़की को मारी गोली

Written by Sabrangindia Staff | Published on: December 25, 2018
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। हाल ही में दलित छात्रा को जिंदा जलाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में कुछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर सवार लड़की को गोली मार दी। इसके बाद लड़की गंभीर रुप से घायल हो गई है। उसे स्वरुप रानी नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल लड़की नैनी इलाके के शनि चौराहे की रहने वाली है। शहर के सिविल लाइंस में एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस अब गोली मारने वाले बदमाशो की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि नैनी की रहने वाली दिव्या शर्मा अपनी दोस्त अनुपमा के साथ स्कूटी से लौट रही थी। जैसे ही लोकसेवा आयोग के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। 

गोली लगने से दिव्या वही गिर पड़ी मौके पर पुलिस ने आकर घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया की बीते पांच माह से यह लड़की सिविल लाइन में एक निजी रियलस्टेट कंपनी की ऑफिस में काम करती है। रोज की तरह रविवार की रात दिव्या अपनी ऑफिस से घर जा रही थी तभी उसे गोली मार दी गई।

बीच सडक पर लड़की को गोली मारे जाने के खबर से हड़कम्प मचा दिया। मौके पर आलाधिकारी पंहुचें और मामले की जाँच शुरू कर दी है। स्वरूप रानी नेहरू पंहुचें कप्तान नितिन तिवारी ने बताया की लड़की के पैर में गोली लगी है। खतरे से बाहर है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। 

पुलिस कई एंगल पर जाँच कर रही है जो भी इस घटना में शामिल होगा वह चाहे जो हो उसे छोड़ा नही जायेगा। मामले की जाँच के लिए लोक सेवा आयोग चौराहे और ऑफिस का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। साथ ही दिव्या के फोन काल के जरिये भी पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है। घटना की जानकारी के बाद दिव्या के साथ काम करने वाले और मालिक सभी अस्पताल पहुचें वही परिजन हैरान रहे है।

बाकी ख़बरें