हिंसा

February 22, 2019
मेवात। हरियाणा के मेवात में गुरुवार (21 फरवरी) को पुन्हाना के बिछौर थाना एरिया के गांव बिसरु में सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एक घंटे तक चली मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया अरशद 25 हजार रुपये का इनामी कुख्यात था तथा उसपर कई केस चल रहे थे। पुलिस...
February 21, 2019
जम्मूृ-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कहीं कश्मीरी लोगों की पिटाई की खबरें सामने आईं थी, वहीं अब खबर है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भी हमले हो रहे हैं. बुधवार को युद्ध की अफवाहें फैलाने के खिलाफ नागरिक एवं मानवाधिकार संगठन ‘एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स’ (एपीडीआर) की रैली पर एक समूह ने हमला कर दिया। वहीं एपीडीआर के...
February 21, 2019
ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में पिछले तीन सालों में गोरक्षक संगठनों ने कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। इन लोगों को कानूनी एजेंसियों और हिंदू राष्ट्रवादी नेताओं की शह मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए लोगों में से 36 मुस्लिम समुदाय से थे। मई 2015 से लेकर दिसंबर 2018 के बीच 100 से ज्यादा हमलों में 280 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है...
February 14, 2019
जम्मू-कश्मीर पुलवामा जिले में गुरुवार शाम हुए एक बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उरी में सितंबर 2016 में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में यह सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। गुरुवार को श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर स्थित अवंतिपोरा इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया। इस हमले के बाद...
February 5, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुकमा ज़िले के पोलमपल्ली थानांतर्गत गोदेलगुड़ा गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। मामला शनिवार 2 फ़रवरी का है। गांव की एक महिला पोड़ियाम सुक्की की सीआरपीएफ के जवानों की गोली से मौत हो गई। एक और महिला कलमु देवे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस इन महिलाओं को माओवादी बता रही है जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यहां कोई मुठभेड़ नहीं हुई।  ग्रामीणों का आरोप है कि CRPF...
February 4, 2019
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने प्रदेश के बड़े भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पत्रकार सुमन पाण्डेय को बंधक बनाकर इतना पीटा कि उनके सिर से खून बहने लगा। छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से भाजपा कुछ खिसियाई सी नज़र आ रही है। दरअसल हार के कारणों की समीक्षा करने के लिए शनिवार 2 फ़रवरी को राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक रखी गई थी...
February 2, 2019
13 प्वाइंट रोस्टर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सवर्ण आरक्षण लागू करने और यूनिवर्सिटी में SC, ST, OBC आरक्षण को 13 प्वाइंट रोस्टर द्वारा निष्क्रिय करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों समर्थक राजभवन मार्च निकालने के लिए जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया...
February 1, 2019
रतलाम। उधार चुकाने के लिए बीमा की 20 लाख रुपए की राशि के लालच में खुद की हत्या का षड्यंत्र रचकर अपने नौकर मदन मालवीय की हत्या करने के आरोपी संघ कार्यकर्ता हिम्मत पाटीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिम्मत पाटीदार को बुधवार देर रात 1 बजे राजस्थान के प्रतापगढ़ के पास एक गांव से गिरफ्तार किया गया। एसपी गौरव तिवारी ने इसकी पुष्टि की।  23 जनवरी की रात रतलाम जिले के बिलपांक थाने के कमेड़...
February 1, 2019
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। यह घटना आजमगढ़ जिले माहुल इलाके में हुई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह लोगों को भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। जिसको रोकने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और हालात को काबू में किया।...
February 1, 2019
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली मारने और उनका अपमान करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया है. वहीं इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस के मुताबिक मंगलवार को महात्मा गांधी की...