हिंसा
March 18, 2019
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए आतंकी हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है। ऑल इंडिया क्रिश्चिन काउंसिल ने भी इस कायराना हमले की निंदा की है। ऑल इंडिया क्रिश्चियन काउंसिल के अध्यक्ष जोसेफ डी सूजा ने इस हमले पर एक बयान जारी किया है।
बिशप जोसेफ डिसूजा ने कहा, "मस्जिद अल नूर और लिनवुड मस्जिदों पर हुए इस जघन्य हमले के बाद हमारा दिल मुस्लिम समुदाय के साथ है। उन्होंने कहा कि...
March 17, 2019
शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों (अल-नूर और लिनवुड ) पर हुए आतंकी हमलों की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इन हमलों में 49 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए। मृतकों में भारत और पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। इस बर्बर हमले को अंजाम देने वाले आतंकी की पहचान एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के रुप में हुई तो अतिवादी दक्षिणपंथी...
March 11, 2019
दलितों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब राजस्थान के चूरू जिले में एक युवक को पीट-पीटकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार देर रात राजस्थान के चुरु जिले के लालासर गांव में दलित की लाठियों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई। यह वारदात लालासर गांव की है...
March 8, 2019
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता और लोग सरेआम गुंडई पर उतर आए हैं. ताजा मामला मुजफ्फनगर का है यहा एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम युवक के साथ मारपीट कर दी गई। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने बेरोजगारी पर सवाल किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने बीजेपी सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाई। इसके बाद वहां पर...
March 7, 2019
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद देश के कई हिस्सों से कश्मीरियों पर हमले की खबरें आईं थीं। जिसे देखते हुए गृह मंत्रालय ने कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में भगवाधारियों ने ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले दो कश्मीरियों पर हमला कर दिया। इस मामले में एक आरोपी बजरंग सोनकर हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। बजरंग सोनकर की...
March 7, 2019
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक बैठक के दौरान भाजपा सांसद ने भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए. इस दौरान भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने भाजपा के ही विधायक राकेश सिंह की जूतों से पिटाई कर दी. शरद त्रिपाठी संत कबीर नगर से सांसद हैं. इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों भी आपस में भिड़ गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों...
March 6, 2019
बस्तर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद सरकार बदली लेकिन सरकारी शह पर आदिवासी ग्रामीणों पर लगातार अत्याचार कर मानवाधिकारों का हनन अभी भी बदस्तूर जारी है। 7 फरवरी 2019 को अबुझमाढ़ पहाड़ी पर स्थित तड़ीबल्ला, भैरमगढ़ तहसील, बीजापुर में बड़ी घटना हुई जिसे सरकार सैन्य बलों की बड़ी कामयाबी के तौर पर दर्शा रही है। लेकिन यहां सोनी सोरी, लिंगाराम कोडोपी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे तो उन्होंने इसकी जांच की...
March 6, 2019
एमनेस्टी इंडिया ने मंगलवार को जारी नई रिपोर्ट में बताया कि 2018 में हाशिए पर पड़े, खासतौर पर दलितों के खिलाफ घृणित अपराध के 200 से ज्यादा कथित मामले सामने आए। इस तरह की घटनाओं में उत्तर प्रदेश लगातार तीसरे साल शीर्ष पर है।
एमनेस्टी इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर रिकॉर्ड जारी करते हुए कहा कि घृणित अपराध के मामले हाशिये पर पड़े समुदायों के खिलाफ सामने आए जिनमें दलित एवं आदिवासी, जातीय या धार्मिक...
March 4, 2019
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आलोचना करना कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। प्रोफेसर ने आतंकी हमलों में शहीद जवानों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की थी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन को वापस लौटाने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की। इसके बाद बीजेपी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय...
March 2, 2019
लखनऊ। दलित उत्पीड़न का सिलसिला बदस्तूर जारी है। धर्म के नाम पर पोंगापंथ करने वाले कुछ पुजारी दलितों से इस कदर घृणा करते हैं कि उनपर जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूकते। दलितों को कई मंदिरों में घुसने पर पाबंदी है, आए दिन दलित दूल्हों को घोड़ी से उतारकर पीटा जाता है इतना ही नहीं दलितों के लिए श्मशान में अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया जाता। मनुस्मृति अभी भी अधिकांश लोगों के दिमाग को बुरी तरह जकड़े...