हिंसा

June 24, 2019
चोरी के आरोप में पकड़े गए झारखण्ड के खरसावां निवासी तबरेज अंसारी उर्फ सोनू को पीट-पीट कर मार डालने की खबर सोशल मीडिया पर मैंने कल देखी थी। कल ही, राजस्थान के बाड़मेर में राम कथा के दौरान पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत की खबर आई थी। आज पंडाल गिरने से मौत की खबर तो लगभग सभी अखबारों में पहले पन्ने पर है लेकिन युवक को मारे जाने की खबर नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने पर छोटी सी है जबकि अंग्रेजी अखबार द...
June 23, 2019
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गोरक्षा के नाम पर हिंसक हिंदू चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ साल 2018 में हमले किए गए। साल 2018 की इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि...
June 23, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलितों के साथ अत्याचार और हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दलित लड़की बर्बर हत्या को लेकर रविवार को कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाय कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अजय सिंह बिष्ट का राज दलित उत्पीड़न व निर्मम...
June 23, 2019
रांची। 2014 में एनडीए नीत मोदी सरकार बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अब झारखंड में एक और मॉब लिंचिंग का शिकार बने हैं तबरेज अंसारी। वैल्डर का काम करने वाला 24 वर्षीय युवा तबरेज अंसारी ईद की छुट्टी मनाने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसे चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई के कारण गंभीर रुप से घायल तबरेज ने 4 दिन हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।...
June 22, 2019
उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दलित समुदाय की एक सत्रह वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसके साथ पहले मारपीट की गई फिर गला दबाकर झाड़ियों में फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर मसूरी थाने में आरोपी सवर्ण युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की ओर...
June 22, 2019
मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में चुनकर आने के बाद कथित हिंदुत्ववादी संगठनों के लोग धर्म के विस्तार के नाम पर हिंसा पर उतर रहे हैं। ये लोग संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं औऱ सरकार व प्रशासन की भी मूक सहमति इन्हें मिली हुई है। दिल्ली में एक बार फिर ‘जय श्री राम’ नहीं बोलने पर हमला किया गया है। एक मौलवी ने आरोप लगाते हुए कह, “रोहिणी में गुरूवार को तीन लोगों ने...
June 20, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में दलितों के खिलाफ हिंसा के एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। अब गुजरात के बोटाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दलित सरपंच के पति की छह लोगों ने लाठियों और पाइपों से कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं मृतक दलित सरपंच  के पति मांजीभाई सोलंकी के ऊपर आठ बार जानलेवा हमले हो चुके थे लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा नहीं...
June 18, 2019
मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुण्ड कस्बा निवासी एक वृद्ध किसान की नृशंस हत्या कर दी गई। उसका सिर, पैर काट डाले गए और आंखें निकाल ली गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध का शव सोमवार की शाम खेत में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि बीती शाम राधाकुण्ड के जंगल में एक वृद्ध का शव मिला। उसकी शिनाख्त कुंजेरा गांव निवासी हुकुम सिंह (68) के...
June 18, 2019
दलित उत्पीड़न आजादी के सत्तर साल बाद भी देश में एक चुनौती बना हुआ है। लोगों की मानसिकता किस कदर जहरीली है इसका अंदाजा आए दिन मामूली बात पर दलितों पर होने वाले अत्याचार से लगाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के बेलाराम गांव में एक दलित के हाथ पैर काटकर चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया गया। वारदात से इलाके में तनाव है। एक युवक को हिरासत में लिया गया...
June 17, 2019
चुनाव का शोर-गुल शांत होने के साथ ही VHP और बजरंग दल जैसे संस्थानों ने वापस अपने एजेंडे पर काम शुरू कर दिया है। देश के कई हिस्सों में निपुण कार्यकर्ता और अच्छे गौ-रक्षक बनाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर से मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में उपयुक्त विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है। विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा विभाग मध्य क्षेत्र ने उज्जैन में...