हिंसा
May 24, 2021
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सिलगर गांव में सीआरपीएफ के सुरक्षा शिविर के खिलाफ आदिवासियों के प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में तीन लोगों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की गई है। दरअसल सुरक्षाबलों ने मारे गए लोगों को माओवादी बताया था और मृतकों के परिजनों ने इस बात से इनकार किया है।
सुकमा जिले के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जगरगुंडा थाना...
May 22, 2021
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बांगरमऊ पुलिस की हिरासत में शुक्रवार को सब्जी बेचने वाले युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों के साथ लोग पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए शव लेकर सड़क उतर आए। राहगीरों के अलावा मीडियाकर्मियों को मारपीट कर खदेड़ दिया। भीड़ मुआवजे के साथ घर के एक सदस्य को नौकरी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही।
एएसपी शशिशेखर सिंह...
May 18, 2021
मेवात। हरियाणा के मेवात में एक जिम ट्रेनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 30 साल के जिम ट्रेनर को कुछ लोगों ने जय श्रीराम कहने के लिए मजबूर किया था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है कि युवक की हत्या जय श्रीराम न कहने पर हुई है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।
मामला सोहना इलाके है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय जिम ट्रेनर अपने चचेरे भाई के साथ मेडिकल स्टोर...
May 8, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में कई हत्याओं की खबरों के बीच एक पत्रकार ने कहा है कि झूठा दावा करते हुए उन्हें चुनाव बाद होने वाली हिंसा में मरने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पहचाना गया था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को चुनाव के बाद की हिंसा का एक वीडियो साझा किया और इंडिया टुडे के पत्रकार अभ्रो बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल किया, जिसमें...
April 16, 2021
दोनों विरोध स्थलों पर वॉलंटियर्स ने आग पर तेजी से काबू पा लिया, आग में एयर कूलर, बांस के पोल और किसानों का अन्य सामान नष्ट हो गया।
15 अप्रैल 2021 को सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर आग लगा दी गई। इसमें किसानों के टेंट और मीडिया उपकरण जल गए, जबकि कोई घायल नहीं हुआ। गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दावा किया कि उन्होंने चार लोगों को देखा जिन्होंने कथित तौर पर आग लगाई थी।
गाजीपुर समिति...
April 16, 2021
वाराणसी की जिला अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को ज्ञानवापी मस्जिद के अतीत की पड़ताल करने का निर्देश दिया है. उपासना स्थल (विशेष उपबंध) अधिनियम 1991 के अनुसार, सभी आराधना स्थलों में वही यथास्थिति रहेगी जो स्वाधीनता के समय थी. ऐसी खबर है कि उच्चतम न्यायालय इस अधिनियम का पुनरावलोकन करने वाला है.
जिस समय बाबरी मस्जिद को ढ़हाने का भीषण अपराध किया जा रहा था उसी समय यह नारा भी लग रहा...
April 10, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है। बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि हिंसक झड़प में चार लोगों की जान चली गई है। इस घटना पर अब सियासी बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और अमित शाह पर निशाना साधा है।
ममता बनर्जी ने कहा कि ''हम पहले ही कह रहे थे कि...
April 5, 2021
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ नक्सल हमले को लेकर गंभीर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ शुक्रवार-शनिवार जो ऑपरेशन चला, वह ठीक से डिजाइन नहीं किया गया था।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यदि कोई इंटेलिजेंस विफलता नहीं है, तो 1:1 मौत के अनुपात का मतलब है कि यह ऑपरेशन खराब तरीके से डिजाइन किया गया था और पूरी तरह से गलत...
April 5, 2021
होली के दिन, पुरुषों का हिंसक झुंड एक मुस्लिम के घर में जबरन घुस गया और घर के सामान के साथ उनके छोटे से कारखाने को तहस नहस कर डाला। इन गुंडों ने वहाँ रहने वाली महिलाओं के साथ मारपीट की। शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को बचाने के बजाए, गुंडों के साथ मिलकर मारपीट की और पीड़ितों के ही खिलाफ केस दर्ज कर दिया। अब, थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत करने के लिए समाज के कुछ लोग सामने आए हैं।...
April 5, 2021
आजमगढ़। मोदी सरकार भले ही किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा कर रही हो लेकिन हकीकत यह है कि किसान बैंकों का कर्ज न चुकाने को लेकर इतना परेशान है कि आत्महत्या कर रहा है।
बैंक से लिया गया कर्ज अदा न कर पाने व बैंक की नोटिस से परेशान अधेड़ किसान ने गांव की सिवान में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। किसान की आत्महत्या से...