हिंसा
February 10, 2020
जमुई। जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर हमला हुआ है। बिहार के जमुई में यह घटना हुई जहां लोगों ने कन्हैया कुमार के काफिले पर अंडा और मोबिल फेंका। बताया जा रहा है कि स्थानीय युवकों ने परिसदन से नवादा जाते वक्त कन्हैया के काफिले पर हमला किया था। कन्हैया पर इससे पहले भी पिछले दो बार हमले हो चुका है।
पिछले हफ्ते बुधवार को...
February 6, 2020
आजमगढ़। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के खिलाफ आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज में प्रदर्शन और देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में 35 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने गुरुवार को बताया कि मौलाना जौहर पार्क...
February 1, 2020
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं के सबसे बड़े प्रदर्शन के दौरान शनिवार को एकबार फिर गोली चली है। गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
डीसीपी चिनमय बिसवल के मुताबिक, गोली चलाने वाले युवक ने हवा में फायरिंग की थी, पुलिस ने उसे तुरंत ही अपनी गिरफ्त में ले लिया है।...
January 31, 2020
लखनऊ। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों पर गोली चलाने की घटना भाजपा नेताओं द्वारा दिल्ली चुनाव प्रचार में लगातार साम्प्रदायिक घृणा फैलाने और हिंसा के लिए उकसाने का नतीजा है। रिहाई मंच ने बीजेपी पर हिंसा के लिए उकसाने का सीधा आरोप लगाया है।
रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने कहा कि महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर शान्तिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की घटना के पीछे वही ताकतें हैं जो...
January 31, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले आरोपी को हिंदू महासभा ने सम्मानित करने का फैसला किया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, गांधी जी की शहादत दिवस को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा 30 जनवरी को शौर्य दिवस के रूप में...
January 31, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की। जिसमें शादाब आलम नाम के छात्र को हाथ में गोली लग जाने के कारण बुरी तरह से घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद अब सवाल उठने शुरु हो गए हैं कि क्या गोली मारने वाला यह युवक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रेरित था। दरअसल...
January 31, 2020
क्या आपको मालूम है कि गाँधीजी को मारने की पांच विफल कोशिशों के बाद, छठी बार में हत्या की गई। उन्हें मारने की पहली कोशिश 1934 में हुई थी। वे कौन थे जिन्हें गांधीजी से इतनी नफरत थी? किसकी संकीर्ण, खूनी विचारधारा में गांधीजी जैसे महानुभाव की कोई जगह नहीं थी? और वे कौन हैं जो अब इतिहास को बदल कर अपनी काली करतूत को हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं? धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ एक लम्बे...
January 29, 2020
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार दोपहर एक शख्स पिस्टल लहराते हुए मंच तक पहुंच गया। शख्स के मंच पर पहुंचते ही हंगामा मच गया। हाथ में पिस्टल पकड़े शख्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से चंद मिनटों में मंच खाली करने की चेतावनी दी।
इस दौरान मंच के पास अफरातफरी का माहौल था। वहां मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर मंच से बाहर हटाया...
January 11, 2020
जेएनयू हिंसा के आरोपियों को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जेएनयू में छात्रों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी कौन थे? शुक्रवार को इंडिया टुडे टीवी पर एक स्टिंग ऑपरेशन का प्रसारण किया गया, जिसमें दो एबीवीपी कार्यकर्ता यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि जेएनयू हिंसा में उनकी भूमिका थी। वहीं इस खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जो दावे किए थे, उन...
January 10, 2020
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह जो वर्तमान मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं उनके निजी सचिव ओपी गुप्ता पर 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दो साल तक बलात्कार करते रहने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। गुप्ता पर आरोप है कि उसने बच्ची को 2 साल तक घर मे बंधक बनाए रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमनसिंह के गृहज़िला राजनांदगाव में रहने वाले...