हिंसा
February 28, 2020
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताहिर पर आरोप था कि उन्होंने हिंसा भड़काई है, उनके घर का उपद्रवियों ने इस्तेमाल किया। दबाव बढ़ा तो पार्टी ने एक्शन लिया और पुलिस ने भी अंकित शर्मा के कत्ल के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। सवाल है कि पुलिस क्या ताहिर हुसैन को गिरफ्तार भी करेगी।
आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के घर से पत्थरबाजी,...
February 27, 2020
मेरे प्यारे दंगाई भाई,
मुझे नहीं मालूम, आज सुबह तुम्हें घर पर खाने को क्या मिला, लेकिन इतना मालूम है कि 2500 कैलोरी तो नहीं ही मिला होगा. कहां से मिलेगा? तुम पढ-लिख कर भी अभी कमा नहीं पा रहे हो. तुम्हारे पिता मेहनत कर घर चला रहे होंगे. तुम्हारी पढाई-अपनी दवाई-बेटी की सगाई के बाद इतना पैसा कहां बचा होगा कि तुम्हें वो विटामिन बी12, ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त भोजन करा सके. बेचारे खुद भी नहीं कर पा रहे...
February 27, 2020
नई दिल्ली. दिल्ली की हिंसा को नहीं रोक पाने और निष्क्रियता की भारी आलोचना के बीच, ऐसी ख़बर है कि दिल्ली पुलिस ने एक थाने में उन वकीलों से मारपीट की जो गिरफ़्तार किए गए लोगों से मिलने गए थे।
उत्तरी दिल्ली के खुरेजी में में नागरिकता संशोधन अधिनियम के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ़्तार कर जगतपुरी पुलिस थाने ले जाया गया। वकीलों के एक समूह को इसका पता चला और वे सीआरपीसी की धारा...
February 26, 2020
भीड़ जब हिंसक हो जाती है तो वो इंसान नहीं रहती उसकी इंसानियत खत्म हो जाती है सारी गणित बस नुकसान करने तक सीमित हो जाती है। शायद दिमाग काम करना बंद कर देता है वरना प्यार से रहने वाले लोग किसी नेता या दंगाई के भड़का देने से भड़क कैसे सकते हैं?
इस तस्वीर को देखिये और सोचिये की अभी भयानक और किसी भीड़ की कुंठा का शिकार ये तस्वीर कभी कितनी खूबसूरत रही होगी। यही तस्वीर कभी भारत की गंगा जामुनी तहज़ीब...
February 25, 2020
नई दिल्ली। दिल्ली में 23 फरवरी की शाम को भड़की हिंसा में एफआईआर दर्ज करने को लेकर लगाई गई याचिका के बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की तरफ से मंगलवार को नया आवेदन दिया गया है। कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई को तैयार है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में नागरिकता कानून पर हुई भारी हिंसा के चलते एक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो गई है। चंद्रशेखर आजाद ने अपनी याचिका...
February 25, 2020
आज के अखबारों में दो तस्वीरें प्रमुखता से हैं। एक लाल टी शर्ट, नीली जीन्स में पिस्टल ताने दाढ़ी वाले एक युवक की है जिसका धर्म तस्वीर देखने से पक्का नहीं होता है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर है कि वायरल वीडियो में दिख रहे इस युवक की पहचान नहीं हुई है (अगर तस्वीर और वीडियो वाला युवक एक ही है) पर कुछ दूसरे अखबारो में उसका नाम लिखा है, मोहल्ला और यह भी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तस्वीर '...
February 25, 2020
नई दिल्ली। नई दिल्ली। नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) को लेकर शुरु हुआ बवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली में अब खतरनाक मंजर अख्तियार करता जा रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार को जमकर हिंसा हुई। मंगलवार को भी मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई। दिल्ली हिंसा में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं। साथ ही 100 से ज्यादा घायल हैं।
मंगलवार सुबह भी...
February 20, 2020
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के करणू गांव में दबंगों द्वारा एक मोटरसाइकिल एंजेंसी में युवक के साथ बर्बरता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद पीड़ित के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया। गत रविवार को हुई इस घटना का वीडियो 19 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस...
February 17, 2020
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) में मुस्लिमों के साथ साफतौर पर पक्षपात किए जाने व एनआरसी के संभावित सरकारी प्रयासों के विरोध में देशभर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की भेदभावपूर्ण नीयत पर सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हिंदुवादी संगठनों को सरकार से असहमति जताने वाले देशद्रोही नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में ...
February 17, 2020
चेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास विल्लुपुरम में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दलित युवक की उस समय पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जब वह सड़क किनारे शौच करने जा रहा था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें युवक को प्रताड़ित करती भीड़ देखी जा सकती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सात...