हिंसा
August 17, 2020
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में 17 साल की एक लड़की का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसके शरीर पर कई जगह सिगरेट से दाग दिया। पूरी रात किशोरी अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ी तड़पती रही। रविवार सुबह लोगों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।...
August 14, 2020
कर्नाटक आदि भाजपा शासित राज्य, कानून व्यवस्था को लेकर भले योगी मॉडल अपनाने जैसी लाख बातें करें लेकिन हकीकत में योगी की, पुलिस को खुली छूट वाली 'ठोको नीति' खुद प्रदेश व प्रदेशवासियों के लिए नासूर साबित हो रही हैं। इस 'ठोको नीति' का नतीजा हैं कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के साथ अब पुलिस भी बेलगाम हो चली हैं। यह सब कोई और नहीं बल्कि खुद भाजपा के नेता कह व मान रहे हैं। वह भी...
August 8, 2020
पटना। बिहार के बक्सर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सड़क पर साथ-साथ चल रही पत्नी की गर्दन पति ने तलवार से काट डाली। थोड़े विवाद के बाद पत्नी रूठ कर जा रही थी, पति भी साथ ही चल रहा था। तभी पति-पत्नी के सात जन्मों के रिश्ते को तार तार करते हुए निर्दयी पति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क तलवार से गर्दन उतार दी। सड़क पर वह छटपटाती रही और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
यह वारदात बिहार के...
August 7, 2020
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में गाय के नाम पर दलितों पर अत्याचार के मामले अब भी थमे नहीं हैं। गांधीनगर के मानसा तालुका के एक गांव में कथित रूप से मरी हुई गाय को उठाने से इनकार करने पर 55 वर्षीय दलित महिला और उनके 25 वर्षीय बेटे को पीटा गया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक, यह घटना दो और तीन अगस्त की है। पीड़ितों के द्वारा चार अगस्त को केस दर्ज करवाया गया।...
July 21, 2020
विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा (बीजापुर) जिले से दलित युवक के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर सवर्ण जाति के एक युवक की बाइक को छूने की वजह से दलित युवक और उसके परिवार की बेरहमी से पिटाई की।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़ लाठी और डंडों से युवक की पिटाई करती दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना...
July 18, 2020
आज़मगढ़. रिहाई मंच ने आज़मगढ़, सरायमीर थाना क्षेत्र के हाजीपुर भरौली गांव में दलितों पर हुए हमले के बाद पीड़ितों से मुलाक़ात की. प्रतिनिमण्डल में रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव, बांकेलाल, एडवोकेट कुमार राहुल, विनोद और अवधेश यादव शामिल रहे. मंच जल्द पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट लाएगा.
रिहाई मंच को पीड़ितों ने बताया कि 9 जुलाई 2020 की शाम 7 बजे महिलाएं शौच के लिए बाहर गईं थीं तभी बगल की बस्ती के...
July 11, 2020
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंवरपुर में दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। थाना पहासू के ग्राम कुंवरपुर निवासी दलित किशोर को ब्राह्मण समुदाय के लोगों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया है। किशोर की इतनी निर्ममता के साथ पिटाई की गई है कि उसकी पीठ व टांग से खाल उधड़ गई है।
ब्राह्मणों की गुंडई व दबंगई के चलते पीड़ित किशोर का पिता रात में चुपके से निकलकर...
July 3, 2020
गाड़ी तेज गति से दुकान के सामने आकर रुकी, पर आवाज न आई। जिस स्पीड से वह आकर सीधे रुक गई और आवाज भी न हुआ इससे यह तो पता चल गया कि वह महंगे ब्रांड की है। कोई आम गाड़ी होती तो ब्रेक लगने की आवाज पूरे मार्किट में सुनाई देती। गाड़ी का दरवाजा थोड़ा खुला। एक पैर जूते और काले पेंट के साथ बाहर निकला। पैर जमीन पर रख दिया गया। इस रखने में पृथ्वी के प्रति सम्मान था। आहिस्ता से रखा गया था पैर। जूते के निचले...
June 29, 2020
नई दिल्ली: तूतुकुडी निवासियों जयराज और बेनिक्स पर शांतांकुलम पुलिस की तरफ से की गई नृशंस शारीरिक, मानसिक व यौन हिंसा से जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय बुरी तरह व्यथित है। इस खबर ने तमिल नाडु समेत देश को हिलाकर रख दिया है। हालांकि पुलिस हिंसा की आम संस्कृति और बेखौफपना भारत में कोई नई बात नहीं है, पर इस घटना ने कई तरीकों से पुलिस नामक संस्था की उस प्रकृति को बेनकाब किया है जो नागरिकों को अपमानित...
June 19, 2020
राजाजी नेशनल पार्क देहरादून के रामगढ़ रेंज में आशारोड़ी जंगल में दिनांक 16 व 17 जून 2020 को क्षेत्राधिकारी आन सिंह कांदली के नेतृत्व में वन विभाग की हथियारबन्द फोर्स द्वारा देहरादून-दिल्ली हाईवे से करीब 500 मीटर अन्दर जंगल में गुलाम मुस्तफा के डेरे पर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन ने कहा कि पुलिस मुस्तफा के डेरे पर बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंची...